Rashtra Bharat Logo

Ramdas Soren Health Update: झारखंड के शिक्षा मंत्री वेंटिलेटर पर

Ramdas Soren Health Update: झारखंड के शिक्षा मंत्री वेंटिलेटर पर
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन.
Updated:
·by
Rashtra Bharat Digital Team
Rashtra Bharat Digital Team
Share:

विषयसूची

Ramdas Soren Health Update: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

‘‘हमारे बड़े भाई रामदास सोरेन जी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। डॉ. सुधीर त्यागी के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। उनके बेटे रॉबिन सोरेन और रूपेश सोरेन उनके साथ हैं।’’

रामदास सोरेन जमशेदपुर में अपने घर पर गिर गये थे और उनके सिर में गहरी चोट लगी थी।

Also Read : Russia Volcano News: रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र में पहली बार ज्वालामुखी फटा

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता रामदास सोरेन (62) को जमशेदपुर से राष्ट्रीय राजधानी ले जाया गया था और इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपने आवास पर शौचालय में गिर गए थे।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने Ramdas Soren के हेल्थ पर किया ट्वीट

अस्पताल में बीमार नेता को देखने के बाद इरफान अंसारी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमारे बड़े भाई रामदास सोरेन जी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। डॉ. सुधीर त्यागी के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। उनके बेटे रॉबिन सोरेन और रूपेश सोरेन उनके साथ हैं।’’

‘‘आदरणीय रामदास दा झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा रहे हैं। संघर्ष के दौरान से उन्होंने हमेशा हर चुनौती का सामना किया है और इस बार भी वह विजयी होंगे। भगवान मरांग बुरु उन्हें शक्ति और साहस प्रदान करें।’’

Also Read : Shibu Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अस्पताल जाकर रामदास सोरेन (Ramdas Soren) के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘‘आदरणीय रामदास दा झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा रहे हैं। संघर्ष के दौरान से उन्होंने हमेशा हर चुनौती का सामना किया है और इस बार भी वह विजयी होंगे। भगवान मरांग बुरु उन्हें शक्ति और साहस प्रदान करें।’’

बाथरूम में गिर गये थे झारखंड के शिक्षा मंत्री

रामदास सोरेन शनिवार को जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर बाथरूम में गिर गये थे. उनके सिर और हाथ में गहरी चोटें आयीं थीं. टाटा मोटर्स के अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट है. ब्रेन हेमरेज हो गया है. बहुत खून बह चुका है. ब्लड क्लॉट भी हो गया है. इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली पहुंचाया गया.