Silver Price Today: चांदी हुई सस्ती, कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए आज आपके शहर का लेटेस्ट रेट

अगर आप चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। चांदी की कीमत में लगातार गिरावट जारी है, जिससे खरीदारी का अच्छा मौका बन गया है। जानिए आज 26 जून का ताजा सिल्वर रेट, पिछले दिनों का भाव और आपके शहर में चांदी की लेटेस्ट कीमत।
विषयसूची
Silver Price Today: अगर आप भी चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है. दरअसल चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है. बीते सप्ताह से ही चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. इसी बीच कल गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज हुई. वहीं आज भी कीमत में नरमी देखने को मिल रही है. जानिए इस बड़ी गिरावट के बाद आज आपके शहर में चांदी का ताजा भाव.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 26 जून को भारत में चांदी की कीमत ₹234.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,34,900 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
बीते सप्ताह चांदी के भाव में 10,000 रुपये की जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को चांदी के भाव स्थिर रहे, लेकिन इसके अगले ही दिन मंगलवार को कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. वहीं इस बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को चांदी के भाव स्थिर रहे, लेकिन कल गुरुवार को वापस बड़ी गिरावट दर्ज हुई. कल चांदी के भाव में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 26 जून को चांदी की कीमत ₹2,349 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

