Trending Baby Names: बच्चों के सबसे स्टाइलिश नाम, जो हर किसी को आएंगे पसंद

Trending Baby Names: क्या आप अपने बच्चे के लिए एक मॉडर्न और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं। देखिए लड़कों और लड़कियों के सबसे नए, स्टाइलिश और छोटे नामों की पूरी लिस्ट उनके अर्थ के साथ।
विषयसूची
बच्चों के सबसे ट्रेंडी और स्टाइलिश नाम
Trending Baby Names: नन्हे मेहमान के आने की खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती और उसके लिए एक परफेक्ट नाम चुनना इस खूबसूरत सफर का सबसे पहला और खास कदम होता है। आज के समय में हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए एक ऐसा नाम चाहते हैं जो मॉडर्न और स्टाइलिश होने के साथ-साथ बोलने में आसान हो और जिसका अर्थ भी बेहद गहरा हो।अगर आप भी अपने लाडले या लाडली के लिए 2026 के सबसे ट्रेंडी और अर्थपूर्ण नामों की तलाश कर रहे हैं तो यह खास कलेक्शन आपके लिए ही है।
लड़कों के नाम
-
अयांश- सूरज की पहली किरण, ईश्वर का अंश
-
इवाण- ईश्वर का सुंदर तोहफा
-
कयान- राजा, महान व्यक्ति
-
निवान- शांति, मोक्ष
-
रियांश-सूरज की किरण
-
शिवान- भगवान शिव का अंश
-
जयान- खूबसूरत, निखरा हुआ
-
अद्विक- अनोखा, जिसके जैसा कोई दूसरा न हो
-
आरव- शांति, सुरीली आवाज
-
इशान- भगवान शिव, सूर्य
-
काव्यांश- कवि का अंश, बुद्धिमान
-
युवान- युवा, शक्तिशाली, भगवान शिव
-
विवान- जीवन से भरपूर, सूर्य की किरणें
लड़कियों के नाम
-
अनाया- ईश्वर की कृपा
-
इरा- देवी सरस्वती, ज्ञान
-
कायरा- बेहद सुंदर, अनोखी
-
मायरा- शहद जैसी मीठी
-
रिया- खुश रहने वाली, गायक
-
ज़ोया- जिंदगी, प्यार
-
सिया- देवी सीता, चांदनी
-
अहान- भोर, सुबह की पहली रोशनी
-
इनाया – ईश्वर की देखभाल, सहानुभूति
-
कियारा- सुंदर, चमकीली
-
तारा- सितारा, रोशन
-
नवीया- नई, तारीफ के काबिल
-
प्रिशा- ईश्वर का दिया हुआ सुंदर उपहार
-
शानवी- देवी लक्ष्मी, ज्ञानवान
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

