Rashtra Bharat Logo

Instagram Down: अचानक ठप हुई सेवा, यूजर्स परेशान

Instagram Down: अचानक ठप हुई सेवा, यूजर्स परेशान
आज से Instagram पर सुरक्षित नहीं रहेंगे आपके चैट? कंपनी ने हटाया एंड-टु-एंड एन्क्रिप्शन (File Photo)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram की सेवाएं बुधवार सुबह अचानक प्रभावित हो गईं, जिससे दुनिया भर के यूजर्स को फीड एक्सेस करने में परेशानी हुई। डाउनडिटेक्टर पर हजारों शिकायतें दर्ज की गईं। अमेरिका में सबसे ज्यादा असर देखा गया, जबकि भारत और यूके के यूजर्स ने भी आउटेज की समस्या रिपोर्ट की।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Instagram Down: आज बुधवार की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram अचानक ठप हो गया, जिसके कारण दुनिया भर के कई यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायत की कि वे ऐप या वेबसाइट पर अपनी फीड एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector पर भी सैकड़ों यूजर्स ने इस समस्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। यूजर्स के मुताबिक, उन्हें इंस्टाग्राम खोलने के बाद नई पोस्ट या अपडेट देखने में परेशानी हो रही थी। कई लोगों की फीड लोड ही नहीं हो रही थी, जिससे वे नए पोस्ट और रील्स नहीं देख पा रहे थे।

Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, इस तकनीकी समस्या की शुरुआत सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुई। इसके बाद धीरे-धीरे शिकायतों की संख्या बढ़ने लगी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कंपनी की ओर से इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।

अमेरिका में सबसे ज्यादा असर

इस आउटेज का असर कई देशों में देखने को मिला, लेकिन सबसे ज्यादा शिकायतें अमेरिका से आईं। वहां करीब 12 हजार यूजर्स ने इंस्टाग्राम की सेवाएं प्रभावित होने की रिपोर्ट की। कुछ समय बाद करीब सवा दस बजे के आसपास सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य होती दिखाई देने लगीं और कई यूजर्स ने बताया कि उनकी फीड दोबारा काम करने लगी है।

भारत में भी यूजर्स हुए परेशान

अमेरिका के अलावा भारत में भी इंस्टाग्राम की सेवाओं पर असर देखा गया। यहां लगभग 1 हजार से ज्यादा यूजर्स ने Downdetector पर समस्या की जानकारी दी। इसके अलावा यूके सहित कई अन्य देशों से भी ऐसी ही शिकायतें सामने आईं।

दुनियाभर में लोकप्रिय है इंस्टाग्राम

Instagram आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है। इस प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी फोटो, वीडियो और रील्स साझा करते हैं। आम यूजर्स के साथ-साथ कई सेलिब्रिटी, क्रिएटर और ब्रांड भी इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहते हैं और नियमित रूप से पोस्ट करते हैं।

ऐसे में जब प्लेटफॉर्म की सेवाएं अचानक प्रभावित होती हैं, तो लाखों यूजर्स को एक साथ परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिलहाल सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य होती नजर आ रही हैं, लेकिन कंपनी की ओर से इस तकनीकी गड़बड़ी को लेकर आधिकारिक जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।