Rashtra Bharat Logo

JioBharat V4: सिर्फ ₹799 में मिलेगा 4G फोन, UPI भुगतान से लेकर वीडियो देखने तक की सुविधा; रिचार्ज भी सिर्फ 123 का

JioBharat V4: सिर्फ ₹799 में मिलेगा 4G फोन, UPI भुगतान से लेकर वीडियो देखने तक की सुविधा; रिचार्ज भी सिर्फ 123 का
JioBharat V4: सिर्फ ₹799 में मिलेगा 4G फोन, UPI भुगतान से लेकर वीडियो देखने तक की सुविधा; रिचार्ज भी सिर्फ 123 का (Pic Credit- Reliance Digital)

महंगे स्मार्टफोन के बीच रिलायंस जियो ने कम बजट वाले ग्राहकों के लिए सिर्फ 799 रुपये में नया JioBharat V4 फीचर फोन लॉन्च किया है। इस फोन में 4G कनेक्टिविटी, UPI भुगतान, वीडियो देखने और सुरक्षा से जुड़े कई फीचर दिए गए हैं, जो इसे एक शानदार विकल्प बनाते हैं।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

JioBharat V4 Phone: महंगे स्मार्टफोन और लगातार बढ़ती कीमतों के बीच रिलायंस जियो ने कम बजट वाले ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प पेश किया है। कंपनी ने हाल ही में JioBharat V4 नाम का 4G फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत सिर्फ 799 रुपये रखी गई है। यह फोन खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम कीमत में बेहतर कनेक्टिविटी चाहते हैं या फिर कीपैड फोन का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

इस कीपैड फ़ोन में एक से बढ़कर एक फीचर

आमतौर पर फीचर फोन का इस्तेमाल केवल कॉल करने और संदेश भेजने तक सीमित माना जाता है, लेकिन JioBharat V4 में कई ऐसे फीचर दिए गए हैं जो इसे दूसरे साधारण फोन से अलग बनाते हैं। इस फोन की मदद से यूजर सिर्फ बात ही नहीं कर सकते, बल्कि डिजिटल भुगतान और मनोरंजन का भी लाभ उठा सकते हैं।

आसानी से कर सकते हैं ऑनलाइन पेमेंट

फोन में JioPay की सुविधा दी गई है, जिससे बिना स्मार्टफोन के भी सीधे बैंक खाते से UPI भुगतान किया जा सकता है। यानी दुकानों, बाजारों या अन्य जगहों पर ऑनलाइन भुगतान के लिए अलग से स्मार्टफोन रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है जो फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन डिजिटल भुगतान करना चाहते हैं।

इसके अलावा फोन में जियो नेटवर्क के जरिए वीडियो देखने, फिल्में देखने और खेलों की हाइलाइट्स का आनंद लेने की सुविधा भी मिलती है। इससे कम कीमत में भी यूजर्स 4G इंटरनेट का फायदा उठा सकते हैं।

सुरक्षा और प्राइवेसी भी मिलेगी दमदार

जियो ने इस फोन में सुरक्षा से जुड़े कुछ खास फीचर भी जोड़े हैं। कंपनी के अनुसार, इसमें परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे से जुड़े रखने के लिए विशेष व्यवस्था दी गई है। फोन में मौजूद Safety Shield फीचर की मदद से इसे स्मार्टफोन के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके लिए JioThings ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इस ऐप के जरिए फोन की लोकेशन देखी जा सकती है, कुछ जरूरी सेटिंग्स को नियंत्रित किया जा सकता है और संदिग्ध कॉल की पहचान कर उन्हें ब्लॉक भी किया जा सकता है।

123 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान

JioBharat V4 की एक और बड़ी खासियत इसका सस्ता रिचार्ज प्लान है। कंपनी का 123 रुपये वाला प्लान इस फोन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे कॉलिंग और इंटरनेट दोनों की सुविधा मिलती है।

इच्छुक ग्राहक इस फोन को जियो की आधिकारिक वेबसाइट, जियोमार्ट, रिलायंस डिजिटल स्टोर और अधिकृत रिटेल दुकानों से खरीद सकते हैं। ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध यह फोन बुजुर्गों, बच्चों और कम बजट वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।