नया फोन खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! Nothing से Samsung तक, जुलाई में लॉन्च होंगे कई धांसू स्मार्टफोन

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जुलाई में OPPO, Nothing, Samsung, Motorola और iQOO समेत कई कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं। जानिए कौन-से मॉडल कब लॉन्च होंगे और उनमें क्या खास मिलेगा।
विषयसूची
Upcoming Smartphones July 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जुलाई का महीना स्मार्टफोन लवर्स के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने OPPO, Nothing, Samsung, iQOO और Motorola जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं। किसी फोन में बड़ी बैटरी मिलेगी तो किसी में दमदार कैमरा, AI फीचर्स, फोल्डेबल डिजाइन और लेटेस्ट प्रोसेसर देखने को मिलेगा।
OPPO लॉन्च करेगा Reno 16 और Reno 16c
सबसे पहले OPPO 2 जुलाई को भारत में Reno 16 और Reno 16c लॉन्च करेगा। Reno 16 में 6.32 इंच का FHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8550 प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, Reno 16c में 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन में नया AI Snap Key फीचर मिलेगा, जिससे AI टूल्स को एक क्लिक में एक्सेस किया जा सकेगा। कंपनी इस इवेंट में OPPO Bubble नाम का नया मैग्नेटिक एक्सेसरी भी लॉन्च करेगी।
Nothing पेश करेगा नया Phone (4b)
इसके बाद Nothing 7 जुलाई को अपना नया Phone (4b) पेश करेगा। यह कंपनी का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 8GB रैम, 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले, 50MP डुअल कैमरा और 5400mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। Nothing का ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph लाइटिंग इसकी सबसे बड़ी पहचान होगी।
OnePlus N6 व्ही बढ़िया ऑप्शन
OnePlus N6 की लॉन्चिंग हो चुकी है, लेकिन इसकी बिक्री 4 जुलाई से शुरू होगी। करीब 25 हजार रुपये की रेंज में आने वाले इस फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 6.75 इंच डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है।
Samsung लॉन्च करेगा दमदार फोल्डेबल स्मार्टफोन
फोल्डेबल स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए Samsung जुलाई में अपना Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित कर सकता है। इस दौरान Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Ultra मॉडल में 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं।
iQOO Z11 5G के भी जुलाई में लॉन्च होने की उम्मीद
वहीं, iQOO Z11 5G भी जुलाई के आखिर तक लॉन्च हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 9020mAh की बड़ी बैटरी होगी, जिसे 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा 165Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर भी देखने को मिल सकता है।
Motorola का नया फोल्डेबल Razr 70 Ultra
Motorola भी अपने नए फोल्डेबल Razr 70 Ultra को भारतीय बाजार में उतार सकता है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB रैम, 512GB स्टोरेज, 7 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलने की संभावना है।
कुल मिलाकर, जुलाई का महीना स्मार्टफोन बाजार के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन लॉन्च का इंतजार करना आपके लिए बेहतर फैसला साबित हो सकता है।

