Best Lipstick Shades for Rakhi: रक्षा बंधन पर दिखना है हटके तो ट्राई करें ये बेस्ट लिपस्टिक शेड्स

Best Lipstick Shades for Rakhi: भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार पर अपनी ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ मैच करें ये ट्रेंडी लिपकॉलर। जानिए कौन से शेड्स इस बार बढ़ाएंगे आपकी खूबसूरती।
विषयसूची
जानिए कौन से लिप शेड्स बनाएंगे आपके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत
Best Lipstick Shades for Rakhi: भाई-बहन के प्यार का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन नजदीक है। इस खास मौके पर हर बहन ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ-साथ सबसे खूबसूरत और अलग दिखने की चाह रखती है। अच्छे कपड़ों और ज्वेलरी के साथ-साथ सही मेकअप आपके पूरे लुक में जान डाल देता है।

खासकर लिपस्टिक का सही शेड आपके चेहरे के नूर को कई गुना बढ़ा सकता है। अगर आप भी इस राखी भीड़ से हटकर एक यूनिक और स्टनिंग लुक पाना चाहती हैं तो इस सीजन मेकअप ट्रेंड्स में छाए ये खास लिपस्टिक शेड्स आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होंगे।

रोजी न्यूड और पीची टोन (Rosy Nudes & Peachy Tones)
यदि आप इस राखी पर कोई पेस्टल या फ्लोरल कुर्ता या साड़ी पहन रही हैं तो आपके लिए ‘सॉफ्ट ग्लाम लुक’ बेस्ट रहेगा। इसके साथ रोजी न्यूड या पीची-ब्राउन लिपस्टिक शेड्स ट्राई करें। यह शेड्स बहुत ज्यादा लाउड नहीं लगते और आपको एक फ्रेश, नेचुरल व क्लासी वाइब देते हैं।

क्लासिक रेड और बोल्ड लुक (Classic Red & Bold Lips)
अगर आप ट्रेडिशनल रेड या बनारसी साड़ी पहन रही हैं तो स्टेटमेंट क्लासिक रेड लिपस्टिक का कॉम्बिनेशन कभी पुराना नहीं होता। यह एवरग्रीन लुक आपको एक रॉयल और कॉन्फिडेंट एथनिक ग्रेस देता है।

रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता



