Gulab Jamun Recipe: हलवाई जैसे सॉफ्ट और रसीले गुलाब जामुन बनाने की आसान रेसिपी

Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं हलवाई जैसे सॉफ्ट और रसीले मावा गुलाब जामुन! जानिए सही माप, परफेक्ट चाशनी और बिना फटे गुलाब जामुन बनाने की आसान रेसिपी।
विषयसूची
घर पर मिनटों में तैयार करें बाजार जैसे गुलाब जामुन
Gulab Jamun Recipe: मुंह में डालते ही घुल जाने वाले सॉफ्ट और रसीले गुलाब जामुन हर त्योहार और जश्न की पहली पसंद होते हैं। अक्सर घर पर बनाते समय ये या तो अंदर से सख्त रह जाते हैं या फिर चाशनी में जाकर फटने लगते हैं।अगर आप भी बाजार जैसे परफेक्ट, स्पंजी और रसीले गुलाब जामुन बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी बिल्कुल आपके लिए है। मावा (खोया) और सही माप के साथ बिना किसी झंझट के घर पर आसानी से हलवाई स्टाइल गुलाब जामुन बनाने का सबसे सटीक तरीका यहाँ देखें।
सामग्री
-
मावा (खोया): 250 ग्राम
-
पनीर: 50 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
-
मैदा: 3-4 बड़े चम्मच
-
बेकिंग सोडा: 1 चुटकी
-
चीनी: 2 कप (चाशनी के लिए)
-
पानी: 2 कप
-
इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच
-
केसर के धागे: 8-10 (ऐच्छिक)
-
घी या तेल: तलने के लिए
बनाने की विधि
-
चाशनी तैयार करें: एक बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर मध्यम आंच पर उबालें। चीनी घुलने के बाद इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें। इसे 8-10 मिनट पकाएं जब तक कि यह हल्की चिपचिपी न हो जाए। गैस बंद कर दें।
-
मावा मिश्रण तैयार करें: एक परात में मावा और कद्दूकस किया पनीर लें। इसे अपनी हथेली के निचले हिस्से से 5-7 मिनट तक अच्छे से मसलकर चिकना कर लें। अब इसमें मैदा और बेकिंग सोडा मिलाकर हल्का डो तैयार करें।
-
बॉल्स बनाएं: मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लें और हथेलियों के बीच घुमाते हुए बिल्कुल चिकनी बॉल्स (गोलियां) बनाएं। ध्यान रखें कि बॉल्स में कोई दरार न हो वरना ये तलते समय फट जाएंगे।
-
धीमी आंच पर तलें: कढ़ाई में घी या तेल हल्का गरम करें (ज्यादा गरम न हो)। अब कुछ बॉल्स डालें और बिल्कुल धीमी आंच पर तली में बिना चम्मच मारे, तेल को हल्का-हल्का हिलाते हुए फ्राई करें। जब ये चारों तरफ से सुनहरे-भूरे हो जाएं तो निकाल लें।
-
चाशनी में डुबोएं: तले हुए गरम गुलाब जामुन को हल्की गरम चाशनी में डालते जाएं।
-
सर्व करें: गुलाब जामुन को कम से कम 2 से 3 घंटे चाशनी में डूबा रहने दें ताकि वे अंदर तक रसीले हो जाएं।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

