Latest Chura Design: हर होने वाली दुल्हन के लिए बेहद खास हैं ये लेटेस्ट चूड़ा डिजाइन

Latest Chura Design: शादी के लिए ढूंढ रही हैं परफेक्ट ब्राइडल लुक। जानिए सबसे खूबसूरत और ट्रेंडिंग लेटेस्ट चूड़ा डिजाइन जो हर होने वाली दुल्हन के लिए हैं बेस्ट।
विषयसूची
हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये ट्रेंडिंग ब्राइडल आइडियाज
Latest Chura Design: शादी का दिन हर लड़की के लिए बहुत खास होता है। इस दिन के मेकअप और गहनों में चूड़े का अपना एक अलग ही महत्व होता है। वक्त के साथ अब चूड़े के डिजाइन में भी काफी बदलाव आ गया है।

आजकल सिर्फ लाल रंग ही नहीं बल्कि हल्के रंग, स्टोन वाला चूड़ा और नाम लिखा हुआ कस्टमाइज्ड चूड़ा बहुत पसंद किया जा रहा है। अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली है और आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं,तो आजकल ट्रेंड में चल रहे ये लेटेस्ट चूड़ा डिजाइन आपके ब्राइडल लुक को और भी खूबसूरत बना देंगे।

पास्टल शेड्स चूड़ा (Pastel Shades Chura): लाल रंग के ट्रेडिशनल चूड़े से हटकर आजकल पिंक, पीच, मिंट ग्रीन और ऑफ-व्हाइट जैसे पास्टल कलर्स बहुत ट्रेंड में हैं। यह डिजाइन लहंगे के साथ काफी क्लासी और मॉडर्न लुक देता है।

कुंदन और पोलकी वर्क चूड़ा (Kundan & Polki Chura): शादी में थोड़ा रॉयल और भारी लुक पाने के लिए चूड़े के बीच में कुंदन या पोलकी जड़े हुए कड़े लगवाए जाते हैं। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न का एक बहुत ही खूबसूरत मेल है।

पर्सनललाइज्ड या नेम-इग्रेव्ड चूड़ा (Personalized Name Chura): आजकल दुल्हनें अपने चूड़े को खास बनाने के लिए उसमें अपने और अपने पार्टनर के नाम के शुरुआती अक्षर या शादी की तारीख लिखवाती हैं (कस्टमाइज्ड कड़े)। यह दिखने में बहुत यूनिक लगता है।

रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

