Latest Modern Baby Names: अपने न्यू-बॉर्न के लिए चुनें ये मॉडर्न और क्यूट नाम

Latest Modern Baby Names: क्या आप न्यू-बॉर्न के लिए यूनिक नाम तलाश रहे हैं| जानिए 2026 में ट्रेंड कर रहे लड़कों और लड़कियों के सबसे ट्रेंडी और मॉडर्न नाम |
विषयसूची
अर्थ के साथ लड़कों और लड़कियों के लेटेस्ट नाम
Latest Modern Baby Names: घर में नन्हें मेहमान की दस्तक होते ही परिवार में खुशी का माहौल बन जाता है। किलकारियों के गूंजते ही माता-पिता और रिश्तेदारों की सबसे पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है बच्चे के लिए एक प्यारा और अर्थपूर्ण नाम चुनना। आज के दौर में पुराने और लंबे नामों का ट्रेंड पीछे छूट चुका है। हर पेरेंट चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम न सिर्फ मॉडर्न, ट्रेंडी और सुनने में स्वीट हो,बल्कि उसका एक गहरा और सुंदर मतलब भी हो। अगर आप भी अपने न्यू-बॉर्न बेबी बॉय या गर्ल के लिए एक ऐसा ही हटके और यूनिक नाम तलाश रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं सबसे मॉडर्न और क्यूट बेबी नेम्स की लेटेस्ट लिस्ट जो आपके बच्चे को देंगे सबसे हटके नाम ।
लड़कों के प्यारे और नए नाम
-
अयांश – माता-पिता का हिस्सा / सूरज की पहली किरण
-
इवान – ईश्वर का प्यारा तोहफा
-
विहान – नई सुबह
-
अद्विक – सबसे अलग, जिसके जैसा कोई न हो
-
रेयांश – सूरज का अंश
-
कयान – राजा / प्रकृति
-
रुद्रिक – भगवान शिव का रूप
-
शर्विल – भगवान कृष्ण का नाम
-
निवाण – शांति और सुकून
-
कयांश – गुणों से भरा
लड़कियों के प्यारे और नए नाम
-
अनायरा – ईश्वर का रूप
-
इनाया – ईश्वर की कृपा
-
मिशिका – मिठास से भरी / ईश्वर का प्यार
-
शनाया – सूरज की पहली किरण
-
कियारा – चमकदार और सुंदर
-
कव्या – सुंदर कविता
-
अराध्या – जिसकी पूजा की जाए
-
वर्निका – सोने की तरह शुद्ध
-
न्यासा – नई शुरुआत
- रूहानी – दिल को छूने वाली
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकता

