Newborn Baby Names: छोटे से मेहमान के लिए सबसे प्यारे और नए बेबी नेम्स

Newborn Baby Names: छोटे मेहमान के लिए ढूंढ रहे हैं सबसे प्यारे और नए नाम? यहाँ देखें लड़के और लड़कियों के लिए आधुनिक, ट्रेंडी और अर्थपूर्ण बेबी नेम्स की शानदार लिस्ट।
विषयसूची
नन्हे मेहमान के लिए अर्थपूर्ण और अनोखे नाम
Newborn Baby Names: घर में नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे खूबसूरत खुशियों में से एक है। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग, प्यारा और एक अच्छा अर्थ वाला हो। अगर आपके घर में भी नया मेहमान आने वाला है या आ चुका है और आप उसके लिए एक बेहतरीन नाम की तलाश कर रहे हैं तो आपकी ये तलाश यहाँ खत्म होती है। हम आपके नन्हे फरिश्ते के लिए लेकर आए हैं कुछ सबसे प्यारे, आधुनिक और ट्रेंडी नाम जो सुनने में जितने खूबसूरत हैं, उनका मतलब भी उतना ही खास है।
लड़कों के प्यारे और आधुनिक नाम
-
अद्वैत- जिसका कोई दूसरा मुकाबला न हो यानी सबसे अलग
-
कबीर- महान और प्रसिद्ध संत के नाम पर
-
शौर्य- बहादुरी और पराक्रम
-
वीर-साहसी और निडर
-
व्यांश- भगवान का अंश या हिस्सा
-
रुद्र- भगवान शिव का एक रूप
लड़कियों के प्यारे और आधुनिक नाम
-
अयाना- सुंदर फूल या भाग्यशाली
-
आध्या- पहली शक्ति या माँ दुर्गा
-
नायरा- चमकता हुआ तारा या रोशन
-
हिमानी- बर्फ की तरह पवित्र
-
सानवी-माता लक्ष्मी का एक रूप
-
कियारा- चमकदार, साफ और सुंदर
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

