Rashtra Bharat Logo

Vastu Tips for Bedroom: सोने के कमरे की ये 5 गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपकी किस्मत

Vastu Tips for Bedroom: सोने के कमरे की ये 5 गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपकी किस्मत
Vastu Tips for Bedroom: सोने के कमरे से जुड़े वास्तु टिप्स जानें सही दिशा से लेकर बेड की सही जगह तक जो ला सकते हैं सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत। (File Photo)

सोने के कमरे से जुड़े वास्तु टिप्स जानें सही दिशा से लेकर बेड की सही जगह तक जो ला सकते हैं सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

जानें सही दिशा से लेकर बेड की सही जगह तक

Vastu Tips for Bedroom: घर के हर कमरे की तरह बेडरूम यानी सोने का कमरा भी वास्तु शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि अगर बेडरूम की दिशा और उसमें रखी चीजों की सही व्यवस्था न हो तो इसका असर व्यक्ति की सेहत, रिश्तों और मानसिक शांति पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं बेडरूम से जुड़े कुछ आसान वास्तु टिप्स जो घर में सुख-समृद्धि लाने में मदद कर सकते हैं।

बेडरूम में इन छोटी-छोटी बातों का रखे ध्यान

  • सोने की सही दिशा : वास्तु के अनुसार सोते समय सिर दक्षिण दिशा की ओर और पैर उत्तर दिशा की ओर होने चाहिए। इससे नींद अच्छी आती है और सेहत बेहतर रहती है। उत्तर की ओर सिर करके सोना अशुभ माना जाता है।
  • बेड की सही जगह : बेड को कमरे के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखना सबसे शुभ माना जाता है। बेड को कभी भी दरवाजे के ठीक सामने नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है।
  • आईने से जुड़ी सावधानी : बेडरूम में आईना कभी भी बेड के सामने नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है और नींद भी प्रभावित होती है।
  • टूटी हुई चीजों से बचें:  बेडरूम में टूटी हुई घड़ी, फर्नीचर या शीशा रखना अशुभ माना जाता है। ऐसी चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं और इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान कम रखें:  वास्तु के अनुसार बेडरूम में टीवी, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ज्यादा नहीं रखने चाहिए। इनसे निकलने वाली ऊर्जा नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है।

रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।