Rashtra Bharat Logo

ऑपरेशन सिंदूर: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का खुलासा, पाकिस्तान के 4-5 F-16 विमान मार गिराए गए

ऑपरेशन सिंदूर: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का खुलासा, पाकिस्तान के 4-5 F-16 विमान मार गिराए गए
Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के 4-5 F-16 विमान मार गिराए
Updated:
·by
Aryan Ambastha
Aryan Ambastha
Share:

नई दिल्ली: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया, जिनमें अमेरिका निर्मित F-16 और चीनी J-17 विमान शामिल थे। उन्होंने भारतीय विमानों के नष्ट होने के दावों को खारिज करते हुए इसे पाकिस्तानी नागरिकों को गुमराह करने के लिए किया गया दुष्प्रचार बताया।

साथ ही एयर चीफ मार्शल ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत से युद्धविराम की मांग की थी। मई में हुए भीषण युद्ध के दौरान भारत ने अपनी वायुसेना की सटीकता और क्षमता का प्रदर्शन किया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों और ठिकानों को निशाना बनाया गया और उसे नष्ट किया गया।

अमर प्रीत सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने 300 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्यों पर सटीक हमला किया। करीब 100 घंटे तक चले संघर्ष में पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को सफलतापूर्वक खदेड़ा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि युद्धविराम पाकिस्तान के शांति प्रयासों के कारण हुआ, न कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप से।

ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं के पूर्ण तालमेल से संचालित किया गया। इसके साथ ही भारत ने वायुसेना की क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए रोडमैप तैयार किया है। भारतीय सेना ने सुदर्शन चक्र वायु रक्षा प्रणाली पर भी काम शुरू कर दिया है।

इस ऑपरेशन ने पूरी दुनिया के सामने भारतीय सेना की सामरिक शक्ति और सटीकता को प्रदर्शित किया और यह स्पष्ट किया कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा में पूर्णतः सक्षम है।


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।