Rashtra Bharat Logo

जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने फ्रांस रवाना हुए पीएम मोदी, स्लोवाकिया का भी करेंगे दौरा

जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने फ्रांस रवाना हुए पीएम मोदी, स्लोवाकिया का भी करेंगे दौरा
जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने फ्रांस रवाना हुए पीएम मोदी, स्लोवाकिया का भी करेंगे दौरा (Pic Credit- X @narendramodi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस रवाना हो गए हैं। अपने एक सप्ताह के दौरे में वह फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे, VivaTech 2026 में शामिल होंगे और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

PM Modi G7 Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को अपने एक सप्ताह के विदेश दौरे पर रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान वह फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा करेंगे। साथ ही फ्रांस में आयोजित होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों और वैश्विक मंच पर उसकी बढ़ती भूमिका के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की रणनीतिक सोच में फ्रांस का विशेष स्थान है। इसी साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आए थे, जिसके बाद दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ होगी मुलाकात

पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ उनकी मुलाकात में दोनों देशों के बीच हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही रक्षा, व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

 VivaTech 2026 कार्यक्रम में भी शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने बताया कि वह 18 जून को पेरिस में आयोजित होने वाले VivaTech 2026 कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यह यूरोप के सबसे बड़े तकनीक और नवाचार कार्यक्रमों में से एक माना जाता है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि तकनीक और इनोवेशन से जुड़े इस बड़े मंच पर शामिल होने को लेकर वह उत्साहित हैं। इसी दौरान वह फ्रांस में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

स्लोवाकिया जाएंगे प्रधानमंत्री

फ्रांस दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया जाएंगे। यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है। वर्ष 1993 में स्लोवाकिया के स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत को लेकर उत्साहित हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।