प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय हथकरघा उत्पाद खरीदने और देशवासियों से इसे बढ़ावा देने की अपील की

PM Modi National Handloom Day appeal: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से भारतीय हथकरघा उत्पाद खरीदने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपने पसंदीदा हथकरघा के कपड़े पहनकर छोटे वीडियो बनाने और उन्हें #नेशनलहैंडलूमडे (#NationalHandloomDay) के साथ सामाजिक माध्यम पर साझा करने का आग्रह किया। उनका कहना है कि इससे बुनकरों का उत्साह बढ़ेगा और भारतीय हथकरघा को दुनिया भर में नई पहचान मिलेगी।
विषयसूची
भारतीय हथकरघा को बढ़ावा देने की अपील
PM Modi National Handloom Day appeal: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक विशेष अपील की है। शुक्रवार को जारी एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा,
“भारतीय हैंडलूम पण्य कीजिए। अपने प्रिय हथकरघा परिधान पहनकर छोटे-छोटे वीडियो बनाइए और सोशल मीडिया पर #नेशनलहैंडलूमडे (#NationalHandloomDay) के साथ शेयर कीजिए। इससे जहां बुनकरों का उत्साह बढ़ेगा, वहीं भारतीय हथकरघा की लोकप्रियता पूरी दुनिया में फैलेगी।”
वीडियो साझा कर बुनकरों का बढ़ाएं उत्साह
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में हथकरघा उद्योग से जुड़े कारीगरों के योगदान को रेखांकित करते हुए नागरिकों से इस परंपरा को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
सोशल मीडिया पर #नेशनलहैंडलूमडे (#NationalHandloomDay) हैशटैग के जरिए देशभर से लोगों की भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे हथकरघा उत्पादों को नई पहचान मिल सकती है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

