Asha Bhosle: भारतीय संगीत जगत से इस वक्त बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। सुरों की मल्लिका और दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की है. इस खबर के सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
कल सोमवार को सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी. वहीं उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
पोती ने कल दिया था हेल्थ अपडेट
मालूम हो कल शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पोती ज़नाई भोसले ने कल सोशल मीडिया के जरिए उनकी हेल्थ अपडेट साझा की थी। उन्होंने बताया कि उनकी दादी को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैंस और संगीत प्रेमियों के बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता बनी हुई थी, लेकिन अब उनके निधन की खबर ने सभी को गहरा झटका दिया है।
#WATCH | Mumbai: Legendary singer Asha Bhosle’s son, Anand Bhosle says, “My mother passed away today. People can pay their last respects to her at 11 am tomorrow at Casa Grande, Lower Parel, where she lived. Her last rites will be performed at 4 pm tomorrow at Shivaji Park.” https://t.co/enJlEizboY pic.twitter.com/4WqTd9HYxg
— ANI (@ANI) April 12, 2026
12,000 से अधिक गानें
अगर आशा भोसले के करियर की बात करें तो वह भारतीय संगीत जगत की सबसे बहुमुखी और प्रतिभाशाली गायिकाओं में गिनी जाती हैं। वह लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं और अपने लंबे करियर में 12,000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। उन्होंने रोमांटिक गीतों से लेकर गजल, भक्ति संगीत, कैबरे और पॉप तक हर शैली में अपनी अलग पहचान बनाई है।
इन पुरस्कारों से हुई सम्मानित
सम्मानों की बात करें तो आशा भोसले को पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जैसे देश के सर्वोच्च सम्मान मिल चुके हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी सक्रियता और ऊर्जा लोगों के लिए प्रेरणा रही है।