🔔 नोटिस : इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर. पत्रकार बनना चाहते हैं, तो राष्ट्रभारत से जुड़ें. — अपना रिज़्यूमे हमें digital@rashtrabharat.com पर भेजें।

परिवर्तन यात्रा सत्ता के लिए नहीं, यह लड़ाई रोटी, बेटी और माटी की रक्षा के लिए है – पीएम मोदी

pm modi bjp parivartan yatra samapan samaroh
अक्टूबर 3, 2024
  • परिवर्तन यात्रा झारखंड में एक नई सुबह की करेगी शुरुआत- पीएम
  • रोटी, बेटी और माटी की रक्षा के लिए हम झारखंड में परिवर्तन लाकर रहेंगे- पीएम
  • कांग्रेस के डीएनए में आदिवासी, दलित और पिछड़ों का विरोध- पीएम
  • आदिवासी म्यूजियम से लेकर आयुष्मान कार्ड तक, भाजपा आदिवासी गौरव को दे रही है नया आकार — पीएम नरेंद्र मोदी
  • बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, आदिवासी युवाओं के स्किल्ड भविष्य का नया अध्याय — पीएम नरेंद्र मोदी
  • रसोई से रोजगार तक, भाजपा का ‘धरती आबा अत्कर्ष अभियान’ आदिवासी विकास का प्रतीक बनेगा — पीएम नरेंद्र मोदी
  • जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी से रोटी, बेटी और माटी को खतरा
  • संथाल परगना में डेमोग्राफी बदला, आदिवासियों की संख्या घटी फिर भी जेएमएम की चुप्पी
  • जेएमएम और कांग्रेस की सरकार ने जनता से झूठे वादे किए, लेकिन पांच साल सिर्फ जनता को झूठी जलेबियां परोसीं

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हजारीबाग में आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने देश में करोड़ों की योजनाओं का सौगात दी। सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड की धरती ने जनजातीय संस्कृति को संजोया है। भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणाओं को संजोया है। आज गांधी जयंती के पावन अवसर पर मुझे यहां आने का सौभाग्य मिला है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 1925 में गांधी जी हजारीबाग आए थे। बापू के विचार और शिक्षा हमारे संकल्पों का हिस्सा है। इस दौरान उन्होंने बापू को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इससे पहले 2015 में भी मैं 2 अक्टूबर को झारखंड के खूंटी आया था। वहां सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया था।

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के साथ भाजपा का और मेरा अपना एक विशेष रिश्ता बन गया है। यह रिश्ता दिल का रिश्ता है। इसलिए झारखंड मुझे बार-बार बुलाता है और मैं भी बार-बार दौड़ा चला आता हूं। कुछ दिन पहले मैं जमशेदपुर आया था। उस दिन भी आंधी, बारिश ने खूब रुकावट डाली, हेलीकॉप्टर भी नहीं उड़ सका था, लेकिन मैनें तय किया था कि बिना लोगों के दर्शन किए वापस नहीं जाऊंगा। मैं सड़क यात्रा तय कर लोगों के बीच पहुंचा था।

आगे कहा कि उस दौरान झारखंड को सैंकड़ों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं मिली। 6 नई वंदे भारत ट्रेनें यहां से शुरु हुई। आज भी एक सरकारी कार्यक्रम में 80 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाएं का लोकार्पण किया। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, एकलव्य आवासीय विद्यालय, मोबाइल मेडिकल यूनिट्स, बिजली, पानी, सोलर और ऐसी ही अनेक योजनाएं, जिसका झारखंड के लोगों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। खासकर इन योजनाओं से यहां के आदिवासी समाज के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आएगा। उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पीएम मोदी विकास कार्यों के लिए सभी को बधाई दी।

pm modi bjp parivartan yatra samapan samaroh

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश में आदिवासियों जनजातीयों के साथ जैसा अन्याय किया गया वैसा अन्याय दूसरे किसी के साथ नहीं हुआ। कांग्रेस ने अपनी एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए आदिवासी की पहचान मिटा दी। इन्होंने आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले आदिवासियों को कभी महत्व नहीं दिया, बल्कि सारी योजनाएं, सारी सड़कें, सारी इमारतें एक ही परिवार के नाम पर करके ऐसे परिवारवादी सोच ने देश का बहुत नुकसान किया।

पीएम ने कहा कि मुझे गर्व है कि हमारी भाजपा सरकार आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही है। यह भाजपा है जिसने आदिवासी म्यूजियम बनाने का अभियान शुरू किया है। रांची में भी बिरसा मुंडा का म्यूजियम बना है। अगले साल भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाएंगे। उन्हीं के नाम पर धरती आबा अत्कर्ष अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य आदिवासी भाई-बहनों को योजनाओं के लाभ से जोड़ना है। योजना का उद्देश्य सभी के पास आयुष्मान कार्ड हो, सभी गांवों में सड़क पहुंचे, मोबाइल कनेक्टिविटी, घर में नल से जल, सभी के पास पक्का घर हो, रसोई गैस का कनेक्शन ऐसे अनेकों काम इस योजना के तहत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि योजना के तहत आदिवासियों के लिए ट्राइबल मार्केटिंग सेंटर बनाए जाएंगे। आगे कहा कि राज्य के आदिवासी युवाओं के कौशल विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि जनजातीय युवा स्कीलड हों, युवाओं को नए-नए रोजगार के अवसर मिले, जिसमें यह योजना उनकी मदद करेगी। झारखंड के लोगों को भी इसका बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। इस अभियान की बधाई देता हूं।

पीएम ने झारखंड की जेएमएम, कांग्रेस की सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। वहीं दूसरी तरफ राज्य की हेमंत सरकार झारखंड को विकास की पटरी से उतारने में लगी है। आज झारखंड का बच्चा-बच्चा जान चुका है कि झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस जाएमए और आरजेडी का गठजोड़ है। इन बाधाओं के बीच झारखंड तभी आगे जाएगा, तभी आगे बढ़ेगा जब जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की यह सरकार हटेगी।

आगे कहा कि झारखंड में जल्द ही परिवर्तन होगा। पूरे झारखंड में परिवर्तन यात्रा का जन आंदोलन चल रहा है। यह यात्रा केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं है। यह यात्रा झारखंड की विकास के लिए, जन जन के सपनों को पूरा करने का संकल्प यात्रा है। परिवर्तन यात्रा को झारखंड की जनता का आशीर्वाद और समाज के हर वर्ग का अपार समर्थन मिला है। पीएम ने कहा कि झारखंड में परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है। परिवर्तन इसलिए क्योंकि हर गरीब को घर मिले, जल मिले और झारखंड से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए और झारखंड की बहन-बेटियों की सुरक्षा हो इसलिए परिवर्तन।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा वह पार्टी है जिसने सबके साथ मिलकर झारखंड के सपनों को देखा और उसे पूरा भी किया। आरजेडी के लोगों ने झारखंड को अपना लूट का ठिकाना बना रखा था। जल जंगल जमीन की खुलेआम लूट होती थी। झारखंड को उन्होंने सेफ हाउस बना रखा था और इसके पाप में कांग्रेस बराबर हिस्सेदार थी। वे चाहते थे कि झारखंड की मांग कभी पूरी ना हो। अब कांग्रेस भी आरजेडी के रंग में रंग गई है। आज जेएमएम पर कांग्रेस का भूत सवार है। जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने भाषा बदली चरित्र बदला और अब झारखंड की आत्मा को बदले चले हैं, जिसके कारण आज झारखंड के विकास में बहुत बड़ी बाधा है।

झारखंड में कोयले की लूट चल रही है। झारखंड सरकार उसको लूटने में लगी है। गरीबों के नाम पर योजनाएं तो निकालती हैं लेकिन उसका पैसा भी खा जाते हैं। जेएमएम पर निशाना साधते हुए कहा कि अबुआ आवास योजना, मंईयां सम्मान योजना यह सब भ्रष्ट्राचार का ठीकाना बन गई है। गठबंधन सरकार के संरक्षण में यहां पेपर लीक कराने वाले गिरोह चल रहे हैं। एक-एक पेपर बेचकर यहां के युवाओं का हक मारा जा रहा है। करोड़ों-करोड़ो रुपये कमाया जा रहा है। राज्य की झारखंड सरकार भ्रष्ट्राचार में डूबी है। जेएमएम सरकार ने पेपर लीक करवाकर युवाओं की जिंदगी को तबाह कर रखा है। पीएम मोदी ने जनता से सवाल करते हुए पूछा कि क्या जेएमएम, कांग्रेस की सरकार भला कर सकती है क्या? राज्य सरकार गरीब का पैसा डकार रहे हैं। जल जीवन मिशन में पानी के काम में भ्रष्ट्राचार कर रहे हैं। राज्य की गठबंधन सरकार पैसे की ऐसी बंदरबांट कर रहे हैं, जो यहां नेताओं के नौकरों के घर से पकड़े जाते हैं।

आगे कहा कि जेएमएम, कांग्रेस वाले मैराथन कराने में लगे हैं। अब जब गठबंधन सरकार जाने वाली है तो जेएमएम ने भ्रष्ट्राचार की स्पीड बढ़ा दी है। हाल ही में राज्य में अधिकारियों के हजारों ट्रांसफर हुए हैं। यहां पोस्टिंग के बहाने जेएमएम करोड़ों रुपये का खेल कर रही है, लेकिन यह खेल अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी। जल्द ही झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी और लूट का पाई पाई का हिसाब भी होगा।

आज झारखंड को वे लोग चला रहे हैं जो झारखंड को बदलना चाहते हैं मिट्टी में मिलाना चाहते हैं। यह कांग्रेस जेएमएम की सरकार हमेशा आदिवासी समाज को ठगा है। आदिवासी समाज को कभी आगे बढ़ने नहीं दिया। आज गठबंधन सरकार झारखंड को बलि चढ़ा करके वोट बेंक का खेल खेल रहे हैं। संथाल परगना इसका जीता जागता सबूत है। संथाल में आज आदिवासी आबादी लगातार कम हो रही है और वहां धुसपैठियों की आबादी बढ़ रही है। डेमोग्राफी में इतना तेज बदलाव के साथ आदिवासियों और हिंदुओं की घटती हुई आबादी के लिए जेएमएम और कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है।

डेमोग्राफी में बदलाव को लेकर पीएम ने सवाल उठाया और जनता से पूछा कि झारखंड में बदलाव आप लोगों को दिख रहा है या नहीं? घुसपैठिए यहां की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं कि नहीं? आदिवासी समाज की बेटियां इनके निशाने पर हैं कि नहीं? पीएम ने कहा कि जनता को ये सारे बदलाव दिखते हैं लेकिन जेएमएम सरकार को यह नहीं दिखता है। हाईकोर्ट भी इस गंभीर मामले में चिंता व्यक्त रही है। आज जो यह झारखंड का हाल है यह जेएमएम और कांग्रेस की सत्ता के भूख का नतीजा है।

परिवर्तन यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान झारखंड के हर गांव से एक दर्द दिखता था, एक आह सुनाई देती थी। परिवर्तन यात्रा में रोटी, बेटी और माटी तीनों को बचाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की लड़ाई रोटी, बेटी और माटी बचाने की लड़ाई है। आगे कहा कि झारखंड में कुछ ही महीनों में भाजपा की सरकार बनेगी। पीएम मोदी ने गारंटी देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी तो रोटी, बेटी माटी की सुरक्षा सुनिश्चित कर दी जाएगी।

हेमंत सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आज चुनाव नजदीक है तो जेएमएम झूठे वादे के बदौलत अपने आप को बचाना चाहती है। गठबंधन सरकार 5 साल तक जनता का हक छीना और अब बड़े-बड़े वादे कर जनता के आंखों में धूल झोंकना चाहती है। पीएम लोगों से अपील की कि झारखंड के लोगों को झूठ की दुकान वालों से सावधान रहने की जरूरता है।

आगे कहा कि राज्य में झूठ की नई जलेबियां परोसनी जा रही है। जेएमएम सरकार को जलेबियां परोसने से पहले पुराना हिसाब देनी चाहिए। कांग्रेस, जेएमएम की सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, युवाओं को भर्ती के नाम पर नौकरी देने का वादा किया थ, लेकिन मिला क्या? उल्टे नौकरी के नाम पर युवाओं की मौत हो गई। हर महीना 2 हजार रुपया चूल्हा भत्ता देने का वादा किया था, विधवा महिलाओं को हर महीने पेंशन देने की बात कही थी, शादी के दौरान लड़कियों को सोने का सिक्का कई वादे किए थे, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। पीएम सवाल उठाते हुए कहा कि नेताओं के घरों के अलमारियों से करोड़ों रुपये के नोटों के बंडल मिले उसमें सोने के सिक्के दब गए थे क्या?

आज चुनाव नजदीक है तो अब नई झूठ, नई जलेबियां, नई वादे देने निकले हैं। पीएम ने कहा कि झारखंड का विकास, केवल भाजपा और एनडीए की सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि झारखंड को मुख्य धारा से जोड़ने का काम सिर्फ भाजपा ने ही किया है। कांग्रेस ने आदिवासी युवाओं को शिक्षा और रोजगार से वंचित रखा है। उनके सरकार में अच्छे स्कूल नहीं खोले गए। कांगेस हमेशा एसटी, एससी का विरोध करती रही है। आरक्षण नहीं देना चाहती है। जब तक बीजेपी है एसटी, एससी का आरक्षण कोई नहीं छीन सकता है। आज जो परिवर्तन यात्रा यहां पूरी हुई है, झारखंड के लिए नई सुबह की शुरुआत होगी। पीएमन कहा कि राज्य में एक ही नारा है रोटी, बेटी और माटी बचाने का। इसके लिए हम झारखंड में परिवर्तन लाकर रहेंगे।

Rashtra Bharat Digital Team

Stay updated with the latest news and insights on business, politics, AI, startups, government, and more from the Rashtra Bharat Digital & Editorial Team.

Breaking

Most Read

Bihar News: घुसपैठियों पर PM Modi का बड़ा बयान, बिहार को मिली ₹40,000 करोड़ की सौगात

Bihar News: घुसपैठियों पर PM Modi का बड़ा बयान, बिहार को मिली ₹40,000 करोड़ की सौगात

Bihar Election 2025 | Bihar Chunav 2025

बिहार चुनाव 2025: Anand Mohan के ‘भूरा बाल’ बयान से गरमाई राजनीति, RJD–JDU में बढ़ी बेचैनी

Jharkhand Naxal News Ranchi Police Press Conference

Jharkhand Naxal News: सीसीएल के कर्मचारी से एक करोड़ रंगदारी मांगने वाले 4 माओवादी गिरफ्तार

TATA Steel Salary

TATA Steel Salary: टाटा स्टील में साल में एक करोड़ से अधिक सैलरी वाले 283 लोग

cbi

Bank Fraud Accused Plead Guilty to Rigorous Imprisonment With Fine

Hemant Soren

हेमंत सोरेन आदिवासियों के राष्ट्रीय सरदार बनने की ओर

Kiran Dev Chhattisgarh BJP

प्रधानमंत्री मोदी के ठोस निर्णय व दूरदर्शी नीति से विकास व आत्मनिर्भरता की ऊचाईयों को छू रहा भारत : किरण देव

Rashtra Bharat

मेकॉन क्रिकेट टीम का चयन ट्रायल

Rashtra Bharat

बांग्लादेश के विधि सलाहकार आसिफ नजरुल ने पीएम मोदी के ‘पोस्ट’ की निंदा की

Monsoon Session Jharkhand CM Hemant Soren

ADR Report: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत देश में 40 फीसदी मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक केस

jharkhand cm hemant soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग RIMS, आदिवासी हॉस्टल और वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी पर दिये निर्देश

हेमंत सरकार की बिदाई यात्रा शुरू,.... हिमंत विश्व शरमा

हेमंत सरकार की बिदाई यात्रा शुरू,…. हिमंत विश्व शरमा

जेएमएम-कांग्रेस की सरकार में झारखंड बना घोटाले और भ्रष्टाचार का अड्डा

जेएमएम-कांग्रेस की सरकार में झारखंड बना घोटाले और भ्रष्टाचार का अड्डा

Success Story of PVTG Girl Babita Kumari

Success Story of PVTG Girl: झारखंड पुलिस ने जेपीएससी पास करने वाली पहाड़िया बेटी को किया सम्मानित

K Ravi Kumar Jharkhand Assembly Election 2024

1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पोलिंग ऑफिसर, चुनाव में जीरो एरर के साथ काम करें पदाधिकारी : के. रवि कुमार

Tata Motors Bus Chesis

टाटा मोटर्स को यूपीएसआरटीसी से 1,297 बस चेसिस का ऑर्डर मिला

Rashtra Bharat

प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी

जूनियर राष्ट्रीय थांग-ता चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम रवाना

जूनियर राष्ट्रीय थांग-ता चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम रवाना

Ranchi News: राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का समापन समारोह कल, शामिल होंगे अन्नपूर्णा देवी

Ranchi News: राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का समापन समारोह कल, शामिल होंगे अन्नपूर्णा देवी

पंजे ने देश को गंजा किया, जेएमएम ने झारखंड को ठगा : भजनलाल शर्मा

पंजे ने देश को गंजा किया, जेएमएम ने झारखंड को ठगा : भजनलाल शर्मा

jharkhand crime news

सोनू सरदार हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार के साथ 5 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Hemant Soren News

हेमंत सोरेन ने बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग को दी 1240.57 करोड़ की सौगात

chhattisgarh bjp meeting

छत्तीसगढ़ में निकाय एवं पंचायत चुनावों से पहले भाजपा रायपुर संभाग की बड़ी बैठक

PM Modi in Odisha

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में 2,871 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया

Jharkhand Municipal Elections OBC Reservation Triple Test

Jharkhand Municipal Elections: पिछड़ा वर्ग आयोग ने आरक्षण संबंधी ‘ट्रिपल टेस्ट’ प्रक्रिया पूरी की, निकाय चुनाव का रास्ता साफ

PM Narendra Modi

आज की परियोजनाएं आदिवासी समाज के प्रति सरकार की प्राथमिकता का प्रमाण

Hemant Soren News: हेमन्त सोरेन ने मेकॉन चौक से सिरमटोली चौक तक बन रहे फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया

Hemant Soren News: हेमन्त सोरेन ने मेकॉन चौक से सिरमटोली चौक तक बन रहे फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया

cp radhakrishnan biography in hindi

CP Radhakrishnan Biography: कौन हैं एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन

Rashtra Bharat

Jharkhand News: 30 सितंबर को धनबाद के बलियापुर में स्किल कॉन्क्लेव 2024

Shibu Soren News

Shibu Soren Tribute: एक युग का अंत, याद आ रहे साथ बिताये पल : चंपाई सोरेन

Rashtra Bharat

अरंडी फूल खाने से 4 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल रेफर

Shibu Soren

Shibu Soren News: शिवलाल सोरेन से दिशोम गुरु शिबू सोरेन तक का सफर

Jharkhand News: आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते लूटी जा रही आदिवासियों की जमीन और इज्जत : बाबूलाल मरांडी

Jharkhand News: आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते लूटी जा रही आदिवासियों की जमीन और इज्जत : बाबूलाल मरांडी

Jharkhand Minister Ramdas Soren Biography

रामदास सोरेन की जीवन गाथा : ग्राम प्रधान से कैबिनेट मंत्री तक का सफर

Ranchi News: पंजाबी हिंदू बिरादरी के प्रतिनिधिमंडल ने की हेमन्त सोरेन से मुलाकात

Ranchi News: पंजाबी हिंदू बिरादरी के प्रतिनिधिमंडल ने की हेमन्त सोरेन से मुलाकात

paddy procurement babulal marandi vs hemant soren

धान खरीद मामले में किसानों को फिर ठगने को तैयार हेमंत सोरेन सरकार : बाबूलाल मरांडी

Shibu Soren Death State Mourning

Shibu Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर

pm modi in on trump tariff in gujarat

PM Modi on Trump Tariff: नहीं झुकेंगे, किसानों, लघु उद्योगों के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे

Shibu Soren Funeral Hemant Soren Emotional Post

Shibu Soren Funeral: झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया, हेमंत का भावुक पोस्ट

74 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के साथ विपक्षी नेता भी बोले- हैप्पी बर्थडे

74 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के साथ विपक्षी नेता भी बोले- हैप्पी बर्थडे

Shibu Soren Death State Mourning

Shibu Soren Death: शिबू के निधन पर झारखंड में 3 दिन का राजकीय शोक

Mann Ki Baat

बाबूलाल मरांडी सहित सभी भाजपा नेता-कार्यकर्ता ओरमांझी के आराकेरम गांव में सुनेंगे पीएम मोदी के ‘मन की बात’

RIMS-2 Protest News Champai Soren Ranchi Jharkhand

RIMS-2 Protest News: नगड़ी के किसान तेज करेंगे आंदोलन, ‘एक मुट्ठी चावल, 10 रुपए’ का मांगा सहयोग

कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता का घोषणा पत्र होगा : केशव महतो कमलेश

कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता का घोषणा पत्र होगा : केशव महतो कमलेश

Shibu Soren Death State Mourning

Shibu Soren Death: शिबू सोरेन नहीं रहे, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

vice president election eci

Vice-President Election: अधिसूचना जारी, मोदी-नड्डा चुनेंगे NDA उम्मीदवार

Teacher Recruitment West Singhbhum Eklavya Awasiya Vidyalaya

Teacher Recruitment: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में 94 अस्थायी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति परीक्षा 25 अगस्त को

Cabinet Decisions pm modi govt approved 4 lane in tamilnadu worth rs 2157 crore

Cabinet Decisions: तमिलनाडु में 2157 करोड़ से बनेगी 4-लेन सड़क

Lightning in Jharkhand

Lightning in Jharkhand: झारखंड में बिजली गिरने से 3 छात्राओं समेत 4 लोगों की मौत

Jharkhand Education Minister Ramdas Soren Dead

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का 62 साल की उम्र में दिल्ली में निधन