Rashtra Bharat Logo

बिहार को मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, पटना से दिल्ली का सफर होगा महज 4 घंटे 41 मिनट में

बिहार को मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, पटना से दिल्ली का सफर होगा महज 4 घंटे 41 मिनट में
बिहार को मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, पटना से दिल्ली का सफर होगा महज 4 घंटे 41 मिनट में

बिहार के लोगों को जल्द बुलेट ट्रेन की सौगात मिल सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी-पटना बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर काम आगे बढ़ रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद पटना से दिल्ली का सफर महज 4 घंटे 41 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Bihar Bullet Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार को बड़ी सौगात मिलने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पटना को बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसके लिए दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी-पटना बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद पटना से दिल्ली की यात्रा महज 4 घंटे 41 मिनट में पूरी की जा सकेगी। रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।

अगले साल तक दौड़ेगी देश की पहली बुलेट

पटना से छपरा रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले रेल बजट में ही दिल्ली से लखनऊ, वाराणसी होते हुए पटना तक बुलेट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस कॉरिडोर का विस्तार सिलीगुड़ी तक भी किया जा सकता है। रेल मंत्री ने बताया कि देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना अहमदाबाद-मुंबई कॉरिडोर पर तेजी से काम चल रहा है और इसके अगले वर्ष तक तैयार होने की उम्मीद है। इस परियोजना से भारतीय इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों को जो अनुभव मिला है, उसका उपयोग देश के अन्य हिस्सों में बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार में किया जाएगा।

बिहार के लिए  10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का रेल बजट

रेल मंत्री ने कहा कि बिहार में रेलवे से जुड़े विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने राज्य के लिए 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का रेल बजट दिया है। वर्तमान में बिहार में करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पटना में बढ़ते रेल यातायात को देखते हुए हार्डिंग पार्क क्षेत्र में पांच नए प्लेटफॉर्म वाला आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके अलावा फतुहा सहित कई स्थानों पर नई रेल परियोजनाएं भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने छपरा से आनंद विहार टर्मिनस के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की भी जानकारी दी।

बिहार की औद्योगिक उपलब्धियां

अश्विनी वैष्णव ने बिहार की औद्योगिक उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री में निर्मित 51वां रेल इंजन अफ्रीकी देश गिनी को निर्यात किया जाएगा। उन्होंने इसे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान और बिहार के विनिर्माण क्षेत्र की बड़ी सफलता बताया। रेल मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य बिहार को आधुनिक रेल नेटवर्क, हाई-स्पीड कनेक्टिविटी और बेहतर यात्री सुविधाओं से जोड़ना है, जिससे राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।