Rashtra Bharat Logo

बिहार में सत्ता परिवर्तन की आहट तेज! JDU के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा- “अब BJP संभालेगी कमान”

बिहार में सत्ता परिवर्तन की आहट तेज! JDU के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा- “अब BJP संभालेगी कमान”
बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव करीब दिख रहा है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता के बयान ने सत्ता के नए समीकरणों की ओर इशारा कर दिया है। क्या सच में बदलने वाली है कमान और कौन होगा अगला चेहरा? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल सकते हैं।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Bihar Politics: बिहार की राजनीति एक बार फिर बड़े मोड़ पर खड़ी नजर आ रही है। सियासी गलियारों में हलचल तेज है और चर्चाएं इस बात को लेकर हैं कि आने वाले कुछ दिन राज्य के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं। अगले 48 घंटे में बिहार की राजनीति की दिशा और दशा दोनों बदल सकती है। साथ ही इस सवाल का भी जवाब मिल जायेगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

आज दिल्ली रवाना होंगे नीतीश कुमार

सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार आज गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे और कल 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेंगे। इसके बाद उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की अटकलें और तेज हो गई हैं। अगर ऐसा होता है, तो बिहार में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि 13 या 14 अप्रैल को इस्तीफा और 15 अप्रैल तक नई सरकार का गठन संभव है।

अब बिहार में भाजपा!

इस सियासी हलचल के बीच जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी का बयान खास चर्चा में है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अब बिहार में सत्ता की कमान बीजेपी के हाथ में होगी। उनका यह बयान इस मायने में अहम है क्योंकि पहली बार जेडीयू की ओर से इस तरह की स्पष्टता सामने आई है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि अब गठबंधन में बीजेपी बड़े भाई की भूमिका निभाएगी, जबकि जेडीयू सहयोगी दल के तौर पर साथ रहेगा।

दिल्ली में कल BJP की बड़ी बैठक

राजनीतिक समीकरणों के इस बदलते दौर में भाजपा के भीतर भी हलचल तेज है। दिल्ली में 10 अप्रैल को होने वाली अहम बैठक पर सबकी नजरें टिकी हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है। इस बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हो सकती है।

सम्राट चौधरी बनेंगे मुख्यमंत्री?

मुख्यमंत्री पद की रेस में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है, हालांकि पार्टी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी नाम का ऐलान नहीं किया है। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व ही करेगा।

बिहार में एक बार फिर सियासी समीकरण बदलने की कगार पर हैं। जनता से लेकर राजनीतिक विश्लेषकों तक, हर किसी की नजर अब आने वाले कुछ दिनों पर टिकी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सत्ता की कमान आखिर किसके हाथ में जाती है और बिहार की राजनीति किस नए दौर में प्रवेश करती है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।