विषयसूची
ToggleNitish Kumar: बिहार की राजनीति एक बार फिर बड़े बदलाव की दहलीज पर खड़ी नजर आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना अब लगभग तय हो चुका है, और इसके साथ ही राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इधर राज्यसभा सदस्य बनने से पहले ही नीतीश कुमार को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। गृह विभाग ने उनकी सुरक्षा की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसके लिए वे 9 अप्रैल को दिल्ली रवाना होंगे। शपथ ग्रहण के बाद उनकी मुलाकात एनडीए के कई बड़े नेताओं से होने की संभावना है, जहां बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।
एनडीए विधायक दल की बैठक
सूत्रों के मुताबिक, 11 अप्रैल को नीतीश कुमार पटना लौट सकते हैं। इसके बाद 14 अप्रैल के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। इस बीच एनडीए विधायक दल की बैठक भी हो सकती है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनने की उम्मीद है।
बिहार का अगला सीएम कौन?
इस सियासी हलचल के बीच एक सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं जोरों पर हैं। बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है, वहीं जेडीयू की तरफ से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, अभी तक एनडीए की ओर से किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।