जरूर पढ़ें

Gold Price Today: कई दिनों की तेजी के बाद सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

Gold Price Today: कई दिनों की तेजी के बाद सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका
Gold Price Today: कई दिनों की तेजी के बाद सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

लगातार कई दिनों की तेजी के बाद सोने की कीमत में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार में हलचल मच गई। जहां खरीददारों को राहत मिली, वहीं निवेशकों को नुकसान झेलना पड़ा। अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर देखा गया और बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

Updated:

Gold Price Today: लगातार कई दिनों की तेजी के बाद सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. इस बड़ी गिरावट से एक ओर जहां खरीददारों ने राहत की सांस ली, तो वहीं दूसरी ओर निवेशकों को बड़ा झटका लगा है.

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 3 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,911 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,669 और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,187 प्रति ग्राम है. फिलहाल सोने के भाव में रोजाना की तरह मामूली बढ़ोतरी दिख रही है, लेकिन यह आंकड़े दिनभर में कभी भी बदल सकते हैं.

कल धड़ाम से गिरा सोना

सोने के भाव में चल रही तेजी पर विराम लगाते हुए कल 2 अप्रैल को अचानक सोने की कीमत में 398 रुपये प्रति ग्राम (24 कैरेट)की जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई. मालूम हो पिछले करीब एक सप्ताह से रोजाना सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी. 1 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत में 344 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई, जो कि इस हफ्ते भर की बढ़ोतरी में सबसे अधिक थी. इस बढ़ोतरी के बाद महज 7 दिनों में सोना करीब 850 रुपये प्रति ग्राम महंगा हो गया था.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 2 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,911 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,669 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,187 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरट सोना (आज) 22 कैरट सोना (आज) 18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ ₹14,911 ₹13,669 ₹11,187
जयपुर ₹14,911 ₹13,669 ₹11,187
दिल्ली ₹14,911 ₹13,669 ₹11,187
पटना ₹14,901 ₹13,659 ₹11,177
मुंबई ₹14,896 ₹13,654 ₹11,172
अहमदाबाद ₹14,901 ₹13,659 ₹11,177
पुणे ₹14,896 ₹13,654 ₹11,172
कोलकाता ₹14,896 ₹13,654 ₹11,172
मेरठ ₹14,911 ₹13,669 ₹11,187
लुधियाना ₹14,911 ₹13,669 ₹11,187

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।