Rashtra Bharat Logo

नहीं मिल रही LPG गैस सिलिंडर तो तुरंत इस नंबर पर घुमाएं फोन, हेल्पलाइन नंबर जारी

नहीं मिल रही LPG गैस सिलिंडर तो तुरंत इस नंबर पर घुमाएं फोन,  हेल्पलाइन नंबर जारी
गैस बुकिंग के नियम बदले, अब 25 दिन नहीं 35 दिनों में बुक होगा सिलेंडर

LPG Gas: एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। उपभोक्ता गैस नहीं मिलने, वितरण में गड़बड़ी या अन्य समस्या होने पर इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

LPG Gas: विभिन्न शहरों में इस वक्त एलपीजी गैस एक बड़ी समस्या बनी हुई है. गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों को घंटों लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है. कई जगहों में स्थिति ऐसी है कि घंटों लाइन में रहने के बावजूद गैस नहीं मिल पा रहा है. इस समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए पटना जिला प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है, जिससे एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके.

जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

जिलाधिकारी के निर्देश पर गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन के जरिए लोग गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत या जानकारी प्रशासन तक सीधे पहुंचा सकेंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक, कई बार उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पाता है या वितरण में अनियमितता की शिकायतें सामने आती हैं। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 जारी किया गया है, ताकि उपभोक्ता अपनी परेशानी सीधे प्रशासन को बता सकें।

सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कर सकेंगे शिकायत

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस नंबर पर दर्ज होने वाली सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और उन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी गैस एजेंसी द्वारा आपूर्ति या वितरण में लापरवाही बरती जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।

जारी जानकारी के अनुसार, हेल्पलाइन पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। इस दौरान जिला प्रशासन के कर्मचारी उपभोक्ताओं की शिकायत सुनेंगे और संबंधित विभाग या गैस एजेंसी को इसकी सूचना देंगे, ताकि समस्या का जल्द समाधान किया जा सके।

कालाबाजारी पर लगाम

प्रशासन का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर के सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके और वितरण व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे। इसके साथ ही उपभोक्ता गैस की कालाबाजारी या किसी भी तरह की अनियमितता की सूचना भी इस हेल्पलाइन के माध्यम से दे सकते हैं।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें गैस सिलेंडर से जुड़ी कोई समस्या हो, तो बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। अधिकारियों का कहना है कि घरेलू एलपीजी गैस आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ी सेवा है, इसलिए इसकी आपूर्ति में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।