Rashtra Bharat Logo

Ranchi News Today: पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन, गवर्नर-सीएम ने शोक जताया

Ranchi News Today: पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन, गवर्नर-सीएम ने शोक जताया
झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह नहीं रहे.
Updated:
·by
Rashtra Bharat Digital Team
Rashtra Bharat Digital Team
Share:

विषयसूची

Ranchi News Today: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रभात खबर और हिंदुस्तान के रांची संस्करणों में स्थानीय संपादक रहे सिंह का रविवार 3 अगस्त 2025 को दिन में रांची (Ranchi News Today) के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देहावसान हो गया।

वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिनारायण सिंह के निधन का दुखद समाचार मिला। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु (प्रधान आदिवासी देवता) दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Ranchi News Today: हरिनारायण सिंह के निधन पर राज्यपाल ने शोक जताया

संतोष कुमार गंगवार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिनारायण सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। अपने लम्बे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ समाज एवं प्रदेश की सेवा की। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।’’

Also Read: Bihar SIR Draft Roll 2025: बिहार मतदाता सूची पर तेजस्वी आरोप से बवाल

हरिनारायण सिंह का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति – हेमंत

हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिनारायण सिंह के निधन का दुखद समाचार मिला। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु (प्रधान आदिवासी देवता) दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’

वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिनारायण सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। अपने लम्बे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ समाज एवं प्रदेश की सेवा की। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।