Rashtra Bharat Logo

Kolkata Night Bus Service: कोलकाता में आज से रात में बढ़ीं सरकारी बसें,अस्पताल जाने वालों को मिलेगी बड़ी राहत

Kolkata Night Bus Service: कोलकाता में आज से रात में बढ़ीं सरकारी बसें,अस्पताल जाने वालों को मिलेगी बड़ी राहत
Kolkata Night Bus Service: कोलकाता में आज से रात की बस सेवा में बड़ा बदलाव। अस्पताल जाने वाले मरीजों और यात्रियों को मिलेगी राहत। जानें किस रूट पर कब चलेगी आखिरी बस। (File Photo)

Kolkata Night Bus Service: कोलकाता में आज से रात की बस सेवा में बड़ा बदलाव। अस्पताल जाने वाले मरीजों और यात्रियों को मिलेगी राहत। जानें किस रूट पर कब चलेगी आखिरी बस।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

जानें नई बस टाइमिंग और हर रूट की पूरी जानकारी

Kolkata Night Bus Service: कोलकाता में आज 1 अगस्त से शहर में रात के समय ज्यादा सरकारी बसें चलेंगी। कई महत्वपूर्ण मार्गों पर अब रात देर तक बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यह फैसला सरकारी और निजी अस्पतालों में जाने वाले मरीजों उनके परिवारों, रात में काम करने वाले कर्मचारियों छात्रों और लंबी दूरी की ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

किस रूट पर कब चलेगी आखिरी बस

1. ई-32 रूट: हावड़ा स्टेशन से बैरकपुर तक चलने वाली इस बस की आखिरी टाइमिंग रात 9:45 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे कर दी गई है। यह बस एमजी रोड, श्यामबाजार और बीटी रोड होते हुए मेडिकल कॉलेज और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पास से गुजरेगी।

2. एस-7 रूट: हावड़ा स्टेशन से गरिया जाने वाली इस बस की आखिरी टाइमिंग रात 8 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे कर दी गई है। यह एस्प्लेनेड, पार्क स्ट्रीट, एक्साइड, राश बिहारी, गरियाहाट और जादवपुर होते हुए एसएसकेएम, चित्तरंजन कैंसर अस्पताल और जादवपुर के हॉस्टलों के पास से गुजरेगी।

3. एस-5 रूट: हावड़ा स्टेशन से गरिया जाने वाली इस बस का समय भी रात 8:45 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे कर दिया गया है, रूट एस-7 जैसा ही रहेगा।

4. एस-10ए रूट: हावड़ा स्टेशन से बालीगंज तक चलने वाली इस बस की आखिरी बस अब रात 10 बजे रवाना होगी। यह एस्प्लेनेड, पार्क स्ट्रीट, एक्साइड, राश बिहारी और गरियाहाट होते हुए बेलव्यू, आरकेएम सेवा संस्था जैसे निजी अस्पतालों के पास से गुजरेगी।

5. एस-9ए रूट: डनलप से बालीगंज जाने वाली इस बस का समय रात 8 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे किया गया है। यह बीटी रोड-श्यामबाजार-खन्ना-सियालदाह-मौलाली-मिंटो पार्क-देशप्रियो पार्क होते हुए आरजी कर, नीलरतन सरकार अस्पताल, बीआर सिंह अस्पताल और बेलव्यू जैसे अस्पतालों के पास से गुजरेगी।

6. टी-16 रूट: राजाबाजार से मौरीग्राम जाने वाली इस बस का समय शाम 7:15 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे किया गया है। यह सियालदह-मौलाली-एस्प्लेनेड-रवींद्र सदन-दूसरा हुगली ब्रिज-अंडुल रोड होते हुए एनआरएस, पीजी और नारायणी अस्पताल के पास से गुजरेगी।

7. एस-30 रूट: उल्टोडांगा नंबर 15 से इको स्पेस जाने वाली इस बस की टाइमिंग शाम 7:30 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे कर दी गई है। यह हुडको-अपोलो-बिल्डिंग चौराहा-कॉलेज चौराहा-न्यू टाउन होते हुए अपोलो, टाटा मेडिकल सेंटर और ओहियो हॉस्पिटल एंड मेडिकल सेंटर के पास से गुजरेगी।

8. वीएस-2 रूट: हावड़ा स्टेशन से हवाई अड्डे जाने वाली इस बस की आखिरी टाइमिंग रात 10 बजे तय की गई है। यह बस एमजी रोड-सीआर एवेन्यू-गिरीश पार्क-कंकुरगाछी-एचयूडीसीओ-वीआईपी होते हुए हवाई अड्डे पहुंचेगी। यह बस मेडिकल कॉलेज और सेंट्रल ब्लड बैंक के पास से गुजरेगी।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।