Nagpur News: कुएं में कूदी महिला को सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड और टीम ने बचाया, फायर ब्रिगेड-पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

Saoner woman rescued from well Nagpur: महाराष्ट्र के सावनेर में एक महिला के कुएं में कूदने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड और उनकी टीम मौके पर पहुंची। नगर परिषद के अग्निशमन दल, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय पर किए गए प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया और महिला की जान बच गई।
विषयसूची
सावनेर में कुएं में कूदी महिला की बची जान
Saoner woman rescued from well Nagpur: सावनेर | आज दोपहर करीब 1:30 बजे सावनेर के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने गांव के कुएं में छलांग लगा दी। समय रहते सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड और उनकी टीम की तत्परता से महिला की जान बचाई जा सकी।

घटना की सूचना सबसे पहले मायाबाई यमदे ने फोन कर हितेश बनसोड को दी। जानकारी मिलते ही बनसोड अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे और अपने साथ लाया हुआ रस्सा कुएं में डाला। साथ ही उन्होंने सावनेर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड और सावनेर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी उमेश पाटिल को सूचित किया।
सूचना पाते ही थाना प्रभारी उमेश पाटिल अपने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद हितेश बनसोड, नगर परिषद कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से महिला को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बचाव अभियान में हितज्योति आधार फाउंडेशन के सदस्य — राजा फुले, आर्यन कातकडे, चेतन झाडे, संचित मेश्राम, अभिषेक भगत और नरेंद्र समदूरकर — मौजूद रहे।
नगर परिषद के अग्निशमन विभाग की ओर से निखिलेश वाडेकर, शुभम गोलाईत, कृणाल बांबल, जीतू जीवतोडे, मंगेश टेकाडे, अतुल ठाकरे और सूरज ढोके ने बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई।
हितेश बनसोड और उनकी टीम की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय साहस की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है। फिलहाल महिला सुरक्षित है और आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

