Rashtra Bharat Logo

सुप्रीम कोर्ट का आदेश आते ही अभिषेक बनर्जी के घर सीआईडी का छापा, पर्सनल सेक्रेटरी सुमित राय गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट का आदेश आते ही अभिषेक बनर्जी के घर सीआईडी का छापा, पर्सनल सेक्रेटरी सुमित राय गिरफ्तार
Abhishek Banerjee PA arrested CID: सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुरक्षा कवच वापस लेते ही सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी के घर पर छापेमारी कर उनके पीए सुमित राय को गिरफ्तार कर लिया है।(File Photo)

सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुरक्षा कवच वापस लेते ही सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी के घर पर छापेमारी कर उनके पीए सुमित राय को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

सुप्रीम कोर्ट से लेकर सीआईडी छापे तक जानें पूरी टाइमलाइन

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद सीआईडी ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर छापेमारी कर उनके पर्सनल सेक्रेटरी सुमित राय को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत

शालबनी जमीन भ्रष्टाचार मामले में आरोपी सुमित राय की अग्रिम जमानत याचिका को कलकत्ता हाईकोर्ट ने पहले ही खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहनार की बेंच में इस मामले पर सुनवाई हुई। शीर्ष अदालत ने सुमित राय की अग्रिम जमानत याचिका और गिरफ्तारी से मिलने वाला ‘संरक्षण कवच’ पूरी तरह से रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि आरोपी को जांच में शामिल होने का पर्याप्त मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने जांच में पूरा सहयोग नहीं किया।

घर के बाहर भारी हंगामा और तलाशी

शीर्ष अदालत का फैसला सामने आते ही सीआईडी के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ सीधे अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंच गए। इस दौरान घर पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के बीच कुछ देर तक बहस और धक्का-मुक्की हुई। हालांकि कुछ देर की खींचतान के बाद सीआईडी अधिकारी अंदर दाखिल हुए और सफेद शर्ट और काले ट्राउजर पहने सुमित राय को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें सीधे भवानी भवन ले जाया गया। वर्तमान में अभिषेक बनर्जी इलाज के सिलसिले में विदेश में मौजूद हैं। सीआईडी इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ में जुट गई है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।