Rashtra Bharat Logo

बांकुड़ा के ओंदा में आंगनबाड़ी केंद्र के खाने में मिली छिपकली, 45 बच्चे बीमार

बांकुड़ा के ओंदा में आंगनबाड़ी केंद्र के खाने में मिली छिपकली, 45 बच्चे बीमार
Anganwadi Center Food Lizard 45 Children Fall Sick Bankura: बांकुड़ा के ओंदा में आंगनबाड़ी केंद्र के खाने में मिली छिपकली, 45 बच्चे बीमार (Photo: RB / Ekbal)

बांकुड़ा आंगनबाड़ी केंद्र के खाने में छिपकली मिलने से 45 बच्चे बीमार: बांकुड़ा के ओंदा ब्लॉक के धांदा आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को बच्चों को दिए गए खाने में छिपकली मिलने की बात सामने आई। खाना खाने के बाद 45 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और कुछ बच्चों को उल्टी हुई। सभी को ओंदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल लाया गया। विधायक अमरनाथ शाखा ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

खाने में छिपकली मिलने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी

बांकुड़ा आंगनबाड़ी केंद्र के खाने में छिपकली मिलने से 45 बच्चे बीमार: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के ओन्दा ब्लॉक स्थित पुनिशोल ग्राम पंचायत के अंतर्गत धांदा आंगनवाड़ी (आईसीडीएस) केंद्र में मंगलवार सुबह परोसे गए पके हुए खाने में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद बिषक्रिया (फूड पॉइजनिंग) से 45 बच्चे बीमार पड़ गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह हमेशा की तरह धांदा आंगनवाड़ी केंद्र से पका हुआ खाना बच्चों को दिया गया। इसी बीच खाने में छिपकली देखी गई। तब तक कई बच्चे वह खाना खा चुके थे। खाने में छिपकली मिलने की खबर फैलते ही एक के बाद एक बच्चे बीमार महसूस करने लगे। कई बच्चों को उल्टियां होने लगीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

Anganwadi Center Food Lizard 45 Children Fall Sick Bankura: बांकुड़ा के ओंदा में आंगनबाड़ी केंद्र के खाने में मिली छिपकली, 45 बच्चे बीमार
Anganwadi Center Food Lizard 45 Children Fall Sick Bankura: बांकुड़ा के ओंदा में आंगनबाड़ी केंद्र के खाने में मिली छिपकली, 45 बच्चे बीमार (Photo: RB / Ekbal)
Anganwadi Center Food Lizard 45 Children Fall Sick Bankura: बांकुड़ा के ओंदा में आंगनबाड़ी केंद्र के खाने में मिली छिपकली, 45 बच्चे बीमार
Anganwadi Center Food Lizard 45 Children Fall Sick Bankura: बांकुड़ा के ओंदा में आंगनबाड़ी केंद्र के खाने में मिली छिपकली, 45 बच्चे बीमार (Photo: RB / Ekbal)
Anganwadi Center Food Lizard 45 Children Fall Sick Bankura: बांकुड़ा के ओंदा में आंगनबाड़ी केंद्र के खाने में मिली छिपकली, 45 बच्चे बीमार
Anganwadi Center Food Lizard 45 Children Fall Sick Bankura: बांकुड़ा के ओंदा में आंगनबाड़ी केंद्र के खाने में मिली छिपकली, 45 बच्चे बीमार (Photo: RB / Ekbal)

अस्पताल पहुंचकर विधायक ने बच्चों का हाल जाना

इसके बाद बीमार बच्चों को एक-एक कर ओन्दा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल लाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही ओन्दा के विधायक अमरनाथ शाखा अस्पताल पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

विधायक अमरनाथ शाखा ने बताया कि ज्यादातर बच्चों की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि दहशत के कारण भी कई बच्चे बीमार पड़ गए।

फिलहाल सभी बच्चों की सेहत पर अस्पताल प्रशासन नजर बनाए हुए है और आगे प्रशासन की ओर से आंगनवाड़ी केंद्र की जांच किए जाने की संभावना है।

Anganwadi Center Food Lizard 45 Children Fall Sick Bankura: बांकुड़ा के ओंदा में आंगनबाड़ी केंद्र के खाने में मिली छिपकली, 45 बच्चे बीमार
Anganwadi Center Food Lizard 45 Children Fall Sick Bankura: बांकुड़ा के ओंदा में आंगनबाड़ी केंद्र के खाने में मिली छिपकली, 45 बच्चे बीमार (Photo: RB / Ekbal)
Anganwadi Center Food Lizard 45 Children Fall Sick Bankura: बांकुड़ा के ओंदा में आंगनबाड़ी केंद्र के खाने में मिली छिपकली, 45 बच्चे बीमार
Anganwadi Center Food Lizard 45 Children Fall Sick Bankura: बांकुड़ा के ओंदा में आंगनबाड़ी केंद्र के खाने में मिली छिपकली, 45 बच्चे बीमार (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।