Rashtra Bharat Logo

अब ममता की विदाई तय, अर्जुन सिंह ने बामपंथियों पर भी साधा निशाना

अब ममता की विदाई तय, अर्जुन सिंह ने बामपंथियों पर भी साधा निशाना
Arjun Singh On Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी और बामपंथी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीतिक बदलाव का दावा किया।

पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी और बामपंथी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीतिक बदलाव का दावा किया।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

ममता बनर्जी पर भ्रष्टाचार को लेकर लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने वाममोर्चा और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने वामपंथियों को देशद्रोही करार देते हुए उन्हें राजनीति से पूरी तरह उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है।

ममता की चोरी अब उनके अपने ही खोल रहे हैं: अर्जुन सिंह

ममता बनर्जी सरकार पर करप्शन का गंभीर आरोप लगाते हुए परिवहन मंत्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की काली करतूतों और चोरियों का पर्दाफाश अब खुद उनकी पार्टी के लोग ही कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग दिन-रात ममता बनर्जी की तारीफ में गीत गाया करते थे आज वही उनकी चोरी की पोल खोल रहे हैं। आने वाले समय में ममता सरकार के सारे भ्रष्टाचार एक-एक करके सामने आ जाएंगे।

वामपंथियों पर देश को गुमराह करने का आरोप

अर्जुन सिंह  ने वामपंथी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे हमेशा से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं और देश की भोली-भाली जनता को हमेशा गुमराह करने का काम करते हैं। ऐसे तत्वों को देश से पूरी तरह से बाहर करना जरूरी है। अनुब्रत मंडल से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे पूरी तरह से प्रायोजित नाटक करार दिया। उनका दावा है कि जनता के गुस्से और रोष से बचने के लिए जानबूझकर यह ड्रामा रचा गया था। अंत में राज्य के परिवहन मंत्री ने हुंकार भरते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि ममता राज का पूरी तरह से सफाया किया जाए तभी देश और राज्य दोनों सुरक्षित बच पाएंगे।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।