Rashtra Bharat Logo

बागुईआटी में बड़ा हादसा, पाइपलाइन ठीक करने के दौरान ऊंची इमारत से गिरे मजदूर की मौत

बागुईआटी में बड़ा हादसा, पाइपलाइन ठीक करने के दौरान ऊंची इमारत से गिरे मजदूर की मौत
Baguiati Ashwininagar Accident: पश्चिम बंगाल के बागुईआटी के अश्विनीनगर में बहुमंजिला इमारत में पाइपलाइन का काम करते समय मजदूर तपन सरकार की गिरने से मौत हो गयी। पुलिस जांच में जुटी है।

पश्चिम बंगाल के बागुईआटी के अश्विनीनगर में बहुमंजिला इमारत में पाइपलाइन का काम करते समय मजदूर तपन सरकार की गिरने से मौत हो गयी। पुलिस जांच में जुटी है।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

पाइपलाइन का काम करते समय अचानक फिसला पैर

पश्चिम बंगाल के बागुईआटी के अश्विनीनगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बहुमंजिला इमारत में पानी की पाइपलाइन का काम करने के दौरान एक मजदूर नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान तपन सरकार (48) के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अश्विनीनगर इलाके के 7 नंबर का रहने वाला था।

पाइपलाइन का काम करते समय हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार तपन सरकार शुक्रवार सुबह अश्विनीनगर स्थित एक बहुमंजिला इमारत में पानी की पाइपलाइन से जुड़ा काम करने गया था। काम के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह इमारत से नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण तपन को गंभीर चोटें आयीं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शुरू की घटना की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बागुईआटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। साथ ही इमारत में काम के दौरान सुरक्षा के जरूरी इंतजाम मौजूद थे या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

विषय:

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।