दार्जिलिंग में हेरिटेज टॉय ट्रेन के लोको शेड की लकड़ी की छत गिरी, 7 रेलकर्मी घायल

दार्जिलिंग टॉय ट्रेन लोको शेड की छत गिरने की घटना: दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के हेरिटेज टॉय ट्रेन लोको शेड में बुधवार को लकड़ी की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में वहां काम कर रहे 7 रेलकर्मी घायल हो गए। दूसरे कर्मचारियों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सभी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। रेलवे हादसे के कारण और रखरखाव की स्थिति की जांच कर रहा है।
विषयसूची
लोको शेड की छत गिरने से 7 रेलकर्मी घायल
दार्जिलिंग टॉय ट्रेन लोको शेड की छत गिरने की घटना: दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे डीएचआर (DHR) की ऐतिहासिक टॉय ट्रेन के लोको शेड में बुधवार को अचानक हादसा हो गया। लोको शेड की लकड़ी की छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर 7 रेलकर्मी घायल हो गए।
हादसे के समय शेड में कई कर्मचारी काम कर रहे थे। छत गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को मलबे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, कुछ घायलों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन एहतियातन सभी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।


हादसे के कारण की जांच में जुटा रेलवे
विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के ढांचे में हुई इस दुर्घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोको शेड के रखरखाव में लापरवाही हुई या फिर पुराने ढांचे की कमजोरी हादसे की वजह बनी, रेलवे प्रशासन इसकी जांच में जुटा है।
घटनास्थल दार्जिलिंग के उस इलाके में स्थित है, जहां टॉय ट्रेन की पुरानी विरासत आज भी संचालन में है, और यही वजह है कि शेड की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।
आगे रेलवे अधिकारियों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसे की असल वजह क्या थी, और क्या इससे टॉय ट्रेन सेवा पर कोई असर पड़ेगा।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

