हावड़ा के श्यामपुर में भागीरथी के तेज बहाव से नदी में समाया पार्क, बांध का करीब 300 फुट हिस्सा ढहा

Howrah Shyampur Bhagirathi River Park Collapse: हावड़ा के श्यामपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर में भागीरथी नदी के तेज बहाव से नदी किनारे बना पार्क पानी में समा गया। इस दौरान बांध का करीब 300 फुट हिस्सा भी ढह गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में डर फैल गया। स्थानीय लोग बढ़ते जलस्तर को इसका कारण मान रहे हैं। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बांध बचाने का काम शुरू किया।
विषयसूची
भागीरथी के तेज बहाव में समाया पार्क, बांध का बड़ा हिस्सा ढहा
Howrah Shyampur Bhagirathi River Park Collapse: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में भागीरथी नदी के बढ़ते जलस्तर ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। शामपुर थाना क्षेत्र के गड़चुमुक फांड़ी से सटे बासुदेवपुर इलाके में नदी किनारे बना एक पार्क पूरी तरह पानी में समा गया।
सोमवार सुबह की यह घटना है। जानकारी के अनुसार, नदी के बांध के करीब 300 फीट लंबे हिस्से में अचानक भूधंसाव हुआ और यह हिस्सा भागीरथी नदी के जल में समा गया। इसी हिस्से में स्थानीय प्रशासन द्वारा बनाया गया पार्क मौजूद था, जो अब पूरी तरह डूब चुका है।


मौके पर पहुंचा प्रशासन, बांध बचाने का काम शुरू
घटना के बाद आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों का मानना है कि नेपाल में हाल में हुए भूस्खलन के बाद से भागीरथी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, और यही इस धंसाव की मुख्य वजह बना।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। संवाददाता के मौके पर मौजूद रहने के दौरान देखा गया कि अधिकारियों ने प्रारंभिक तौर पर बांध की सुरक्षा और मरम्मत का काम शुरू कर दिया है, ताकि आगे और नुकसान न हो।
आने वाले दिनों में नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, क्योंकि आशंका है कि जलस्तर और बढ़ने पर बांध के अन्य हिस्सों को भी खतरा हो सकता है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

