Kolkata Police: कोलकाता पुलिस की अनूठी पहल, महानगर में आयोजित हुआ ‘साइक्लिंग संडे’

Kolkata Police : कोलकाता पुलिस और खेल विभाग द्वारा आयोजित 'साइक्लिंग संडे' में मंत्रियों और पुलिस अधिकारियों ने लिया हिस्सा। जानें इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की पूरी डिटेल्स।
विषयसूची
स्वास्थ्य और पर्यावरण का संदेश देने की पहल
Kolkata Police: आम जनता के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कोलकाता पुलिस और राज्य खेल विभाग की संयुक्त पहल पर ‘साइक्लिंग संडे’ का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में शहर के कई प्रमुख साइक्लिंग संगठनों और बड़ी संख्या में उत्साही लोगों ने हिस्सा लिया।
दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी
इस कार्यक्रम में राज्य के खेल मंत्री इंद्रनील खां, कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंदा, नगर आयुक्त (म्युनिसिपल कमिश्नर) स्मिता पांडे और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे जैसी कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। सभी ने साइकिल चलाकर लोगों को शारीरिक रूप से फिट रहने और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने का कड़ा संदेश दिया।
हर रविवार चलेगा यह अभियान
इस अनोखे आयोजन का मुख्य लक्ष्य लोगों को नियमित व्यायाम के प्रति प्रेरित करना और एक स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त कोलकाता का निर्माण करना है। इस दौरान खेल मंत्री इंद्रनील खां ने घोषणा की कि राज्यभर में इस प्रकार के ‘साइक्लिंग संडे’ अभियान को हर रविवार को आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि स्वस्थ जीवनशैली को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

