Bengal Bus Pink Card: अब बिना ‘पिंक कार्ड’ नहीं मिलेगा फ्री बस सफर का लाभ, जानें नया नियम

Bengal Bus Pink Card : पश्चिम बंगाल की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर हेतु पिंक कार्ड अनिवार्य होगा। जानिए नगरपालिका और ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया व जरूरी दस्तावेज।
विषयसूची
ऑनलाइन और ऑफलाइन दो माध्यमों से कर सकेंगी आवेदन
Bengal Bus Pink Card: पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए शुरू की गई मुफ्त बस यात्रा योजना को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक अपडेट आया है। सरकारी बसों में बिना किसी शुल्क के सफर करने की सुविधा को अब अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है। परिवहन विभाग के नए फैसले के मुताबिक आने वाले दिनों में मुफ्त सफर का लाभ उठाने के लिए पिंक कार्ड (Pink Card) अनिवार्य होगा। अब तक पहचान पत्र दिखाकर मिल रही इस सुविधा के नियमों में यह बदलाव फर्जीवाड़े को रोकने और यात्रियों का सटीक डेटा तैयार करने के उद्देश्य से किया गया है। आइए जानते हैं क्या है यह नया नियम और इसके लिए महिलाएं कैसे आवेदन कर सकती हैं।
ऑनलाइन आवेदन
- महिला आवेदकों को राज्य सरकार की आधिकारिक पोर्टल/वेबसाइट पर जाना होगा।
-
अपना पंजीकरण करके आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
-
आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद एक ऑनलाइन एक्नॉलेजमेंट रसीद मिलेगी जिसकी मदद से कार्ड प्राप्त किया जा सकेगा।
ऑफलाइन आवेदन
-
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए: आवेदक अपने संबंधित बीडीओ कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र जमा कर सकते हैं।
-
शहरी क्षेत्रों के लिए: शहरी निवासी अपने स्थानीय नगरपालिका कार्यालय में फॉर्म जमा कर सकते हैं।
पिंक कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पहचान पत्र: आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र ‘
- निवास प्रमाण: पश्चिम बंगाल की स्थायी निवासी होने का प्रमाण पत्र
- नवीनतम फोटो: हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- संपर्क विवरण: चालू मोबाइल नंबर
जब तक पिंक कार्ड न मिले तब तक क्या करें?
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब तक महिलाओं को आधिकारिक ‘पिंक कार्ड’ जारी नहीं हो जाता तब तक उन्हें घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। कार्ड जारी होने तक महिलाएं अपना वैध सरकारी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखाकर पूर्ववत मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकती हैं।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

