Rashtra Bharat Logo

CM Toll Free Helpline: सिर्फ एक कॉल पर दूर होगी भ्रष्टाचार की शिकायत,4 नई हेल्पलाइन शुरू

CM Toll Free Helpline: सिर्फ एक कॉल पर दूर होगी भ्रष्टाचार की शिकायत,4 नई हेल्पलाइन शुरू
CM Toll Free Helpline: कटमनी रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू कीं है। अब एक कॉल पर सीधे दर्ज कराएं शिकायत। जानिए हेल्पलाइन नंबर और 1 लाख पुलिस भर्ती की पूरी जानकारी। ( File photo)

CM Toll Free Helpline: कटमनी रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू कीं है। अब एक कॉल पर सीधे दर्ज कराएं शिकायत। जानिए हेल्पलाइन नंबर और 1 लाख पुलिस भर्ती की पूरी जानकारी।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

कटमनी और सिंडिकेट पर सरकार का बड़ा एक्शन,जानें पूरी खबर

CM Toll Free Helpline: पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, गलत तरीके से पैसे वसूलना और अपराध रोकने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ( Cm Suvendu Adhikari) ने भवानी भवन में हुए एक कार्यक्रम में पुलिस की नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा शुरू की। अब राज्य का कोई भी आदमी सिर्फ एक फोन कॉल करके सीधे मुख्यमंत्री दफ्तर और पुलिस विभाग तक अपनी शिकायत पहुंचा सकेगा। यह हेल्पलाइन सेवा दिन-रात यानी 24 घंटे चालू रहेगी ताकि लोग बिना किसी डर के गलत कामों की शिकायत कर सकें। सरकार ने अलग-अलग तरह की शिकायतों के लिए चार खास हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं ।

अलग-अलग समस्याओं के लिए अलग नंबर

  • कटमनी की शिकायत के लिए – 155334 
  • सिंडिकेट से जुड़ी शिकायत के लिए- 1553335
  • सड़क कर की गलत वसूली के लिए – 1553337

1 लाख नए पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती

राज्य की स्थिति सुधारने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सरकार पुलिस विभाग में बड़े बदलाव करने जा रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य की पुलिस को और मजबूत बनाया जाएगा। इसके तहत राज्य में 1 लाख नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती और पुलिस के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास उत्तर प्रदेश मॉडल के तर्ज पर किया जाएगा।


रिपोर्ट:  शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।