Rashtra Bharat Logo

Kolkata News: दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, संपत्ति से लेकर पानिहाटी मामले तक उठाए सवाल

Kolkata News: दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, संपत्ति से लेकर पानिहाटी मामले तक उठाए सवाल
Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, संपत्ति से लेकर पानिहाटी मामले तक उठाए सवाल (Photo: RB / Ekbal)

Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: दिलीप घोष ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने श्यामबाजार में लगे नारों, पार्टी नेताओं की संपत्ति, टुलू मंडल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस और पानिहाटी मामले पर सवाल उठाए। साथ ही एसएससी से जुड़ी समिति में रामकृष्ण मिशन के तीन संन्यासियों को शामिल किए जाने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर दिलीप घोष का हमला

Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। श्यामबाजार में हाल में लगे “चोर” के नारों पर प्रतिक्रिया देते हुए घोष ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस को असली सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया, जिन्होंने दिल्ली में उनकी प्रतिमा स्थापित की और उन्हें विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने नेताजी के नाम पर सिर्फ राजनीति की।

घोष ने कहा कि पूर्व सांसद और विधायक तक जेल जा चुके हैं, और तृणमूल कांग्रेस के कई नेता आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन बैठे हैं। उन्होंने दावा किया कि “चोर” शब्द उन्होंने खुद नहीं गढ़ा, बल्कि यह टिप्पणी कुणाल घोष की थी  “आज अगर जनता वही बात दोहरा रही है, तो गलत क्या है?”

Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, संपत्ति से लेकर पानिहाटी मामले तक उठाए सवाल
Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, संपत्ति से लेकर पानिहाटी मामले तक उठाए सवाल (Photo: RB / Ekbal)
Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, संपत्ति से लेकर पानिहाटी मामले तक उठाए सवाल
Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, संपत्ति से लेकर पानिहाटी मामले तक उठाए सवाल (Photo: RB / Ekbal)

संपत्ति, पानिहाटी मामले और एसएससी समिति पर उठाए सवाल

घोष ने आरजी कर जैसे मामलों का सीधा जिक्र किए बिना कहा कि 36 घंटे ड्यूटी कर रहीं एक महिला डॉक्टर के साथ हुई हिंसा और उसके बाद शव को जल्दबाज़ी में शमशान तक “ग्रीन कॉरिडोर” के जरिए भेजे जाने की घटना को उन्होंने “अमानवीय” बताया। उनके अनुसार परिवार को शव तक देखने नहीं दिया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को अभिभावक के तौर पर दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर कराया गया।

इसके अलावा घोष ने टुलू मंडल के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस, पानीहाटी कांड में निर्मल घोष की अनुपस्थिति, और एसएससी मामले में गठित समिति में रामकृष्ण मिशन के तीन संन्यासियों को शामिल किए जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने मिशन के शिक्षा से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था किसी राजनीतिक दल या भ्रष्टाचार से जुड़ी नहीं है।

आने वाले दिनों में इन बयानों पर तृणमूल कांग्रेस की प्रतिक्रिया और राजनीतिक हलचल तेज़ होने की संभावना है।

Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, संपत्ति से लेकर पानिहाटी मामले तक उठाए सवाल
Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, संपत्ति से लेकर पानिहाटी मामले तक उठाए सवाल (Photo: RB / Ekbal)
Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, संपत्ति से लेकर पानिहाटी मामले तक उठाए सवाल
Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, संपत्ति से लेकर पानिहाटी मामले तक उठाए सवाल (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।