पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: ECI ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की मतदान तैयारियों की समीक्षा

West Bengal Assembly Election 2026 poll preparedness review ECI: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी को लेकर चुनाव आयोग ने वीडियो बैठक कर समीक्षा की। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। मतदाता सूची, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों की तैयारी पर चर्चा हुई। आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विषयसूची
आगामी विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी की स्थिति पर उच्च स्तर की समीक्षा
West Bengal Assembly Election 2026 poll preparedness review ECI: कोलकाता। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (WBLA-2026) की मतदान तैयारियों की समीक्षा के लिए आज एक उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक आयोजित की।
इस बैठक में ECI के वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त (Sr. DEC), उप चुनाव आयुक्त (DEC), महानिदेशक (DG), प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी शामिल रहे।
बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), विशेष रोल पर्यवेक्षक, महानिरीक्षक (IGs), उप महानिरीक्षक (DIGs), जिला निर्वाचन अधिकारी (DEOs) तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSPs) एवं पुलिस अधीक्षक (SPs) भी उपस्थित रहे।

मतदाता सूची और प्रशासनिक तैयारी पर विस्तार से चर्चा
आगामी विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची और प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग की यह समीक्षा प्रक्रिया आगे भी जारी रहने की संभावना है।
रिपोर्ट: Ekbal, कोलकाता

