Good News : राज्य कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले,इस महीने से सैलरी संग बढ़कर मिलेगा डीए

Good News : त्योहारों से पहले राज्य सरकार का बड़ा तोहफा |कर्मचारियों को सैलरी के साथ ही मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA)। आईपीएस अफसरों और निचले कर्मचारियों के वेतन अंतर पर सीएम ने दिया बड़ा बयान।
विषयसूची
जाने किस महीने में सैलरी संग खाते में आएगा बढ़ा हुआ डीए
Good News : दुर्गा पूजा के त्योहार से ठीक पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। इस बार पूजा के महीने में कर्मचारियों को उनकी नियमित सैलरी के साथ-साथ बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) भी दिया जाएगा। सरकार के इस कदम से त्योहारों के मौसम में लाखों कर्मचारियों को आर्थिक रूप से बड़ा सहारा मिलेगा।
भवानी भवन में हुई बड़ी घोषणा
मंगलवार को भवानी भवन में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इस फैसले का औपचारिक ऐलान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर लगातार फैसले ले रही है। इसी क्रम में इस बार पूजा के महीने में ही बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है ताकि कर्मचारी अपने परिवार के साथ त्योहारों को अच्छे से मना सकें।
DA का अंतर धीरे-धीरे कम करेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 42 प्रतिशत के इस बड़े अंतर को एक ही दिन में खत्म करना संभव नहीं है। इसे ठीक करने में कुछ समय लगेगा। सरकार की योजना राज्य कर्मचारियों के लिए इस अंतर को धीरे-धीरे और चरणबद्ध तरीके से कम करने की है ताकि वित्तीय संतुलन भी बना रहे और कर्मचारियों को उनका वाजिब अधिकार भी मिल सके।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

