कोलकाता के जोका में नाले से युवक का शव मिला, पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शुरू की जांच

Joka Unidentified Young Man Body Found in Drain: कोलकाता के जोका में 117 नंबर राष्ट्रीय सड़क के किनारे एक नाले से 31 से 35 साल के एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर ठाकुरपुकुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जांच के लिए भेज दिया। युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विषयसूची
नाले से शव मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
Joka Unidentified Young Man Body Found in Drain: कोलकाता के जोका इलाके में नेशनल हाईवे 117 नंबर के किनारे एक नाले से 31 से 35 वर्ष के अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव बरामदगी की कार्रवाई ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस ने की।
सूत्रों के मुताबिक, सबसे पहले एक व्यक्ति ने नाले में शव पड़ा देखा। घटनास्थल के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी गई, जिन्होंने तुरंत ठाकुरपुकुर थाने को सूचना दी।
सूचना मिलते ही ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।



युवक की पहचान करने में जुटी पुलिस टीम
अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक ने बनियान (गंजी) और हाफ पैंट पहन रखी थी, इसी हालत में उसका शव नाले में पड़ा मिला।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

