Rashtra Bharat Logo

कोलकाता नगर निगम में मनाई गई नजरुल की जयंती, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

कोलकाता नगर निगम में मनाई गई नजरुल की जयंती, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
Kazi Nazrul Islam 127th birth anniversary Kolkata Municipal Corporation: कोलकाता नगर निगम में मनाई गई नजरुल की जयंती, एकता और भाईचारे का दिया संदेश (Photo: RB / Ekbal)

Kazi Nazrul Islam 127th birth anniversary Kolkata Municipal Corporation: कोलकाता नगर निगम में विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की 127वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मयर फिरहाद हाकिम, नगर आयुक्त स्मिता पांडे और कई अधिकारी मौजूद रहे। नजरुल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और उनके गीत व कविताएं प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में समाज में एकता, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने पर जोर दिया गया।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

नजरुल के संदेश से समाज में एकता की बात

Kazi Nazrul Islam 127th birth anniversary Kolkata Municipal Corporation: कोलकाता नगर निगम केएमसी (KMC) में आज विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की 127वीं जन्मजयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम, नगर आयुक्त स्मिता पांडे सहित निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत कवि की प्रतिकृति पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद नजरुल के गीतों और कविताओं का पाठ किया गया, जिसके माध्यम से उनकी धर्मनिरपेक्ष चेतना और मानवता के संदेश को उजागर किया गया।

Kazi Nazrul Islam 127th birth anniversary Kolkata Municipal Corporation: कोलकाता नगर निगम में मनाई गई नजरुल की जयंती, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
Kazi Nazrul Islam 127th birth anniversary Kolkata Municipal Corporation: कोलकाता नगर निगम में मनाई गई नजरुल की जयंती, एकता और भाईचारे का दिया संदेश (Photo: RB / Ekbal)
Kazi Nazrul Islam 127th birth anniversary Kolkata Municipal Corporation: कोलकाता नगर निगम में मनाई गई नजरुल की जयंती, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
Kazi Nazrul Islam 127th birth anniversary Kolkata Municipal Corporation: कोलकाता नगर निगम में मनाई गई नजरुल की जयंती, एकता और भाईचारे का दिया संदेश (Photo: RB / Ekbal)
Kazi Nazrul Islam 127th birth anniversary Kolkata Municipal Corporation: कोलकाता नगर निगम में मनाई गई नजरुल की जयंती, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
Kazi Nazrul Islam 127th birth anniversary Kolkata Municipal Corporation: कोलकाता नगर निगम में मनाई गई नजरुल की जयंती, एकता और भाईचारे का दिया संदेश (Photo: RB / Ekbal)

नगर निगम के कार्यक्रम में दिखा लोगों का उत्साह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर फिरहाद हाकिम ने कहा, “काजी नजरुल इस्लाम सिर्फ बांग्ला साहित्य के नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उनकी लेखनी आज भी लोगों को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की शक्ति देती है।” उन्होंने यह भी कहा कि “समाज में सद्भाव और एकता का संदेश फैलाने के लिए नजरुल के आदर्शों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है।”

नगर निगम सूत्रों के अनुसार, नजरुल के साहित्य और विचारों को सम्मान देने के लिए आने वाले दिनों में भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में भी उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया।

Kazi Nazrul Islam 127th birth anniversary Kolkata Municipal Corporation: कोलकाता नगर निगम में मनाई गई नजरुल की जयंती, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
Kazi Nazrul Islam 127th birth anniversary Kolkata Municipal Corporation: कोलकाता नगर निगम में मनाई गई नजरुल की जयंती, एकता और भाईचारे का दिया संदेश (Photo: RB / Ekbal)
Kazi Nazrul Islam 127th birth anniversary Kolkata Municipal Corporation: कोलकाता नगर निगम में मनाई गई नजरुल की जयंती, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
Kazi Nazrul Islam 127th birth anniversary Kolkata Municipal Corporation: कोलकाता नगर निगम में मनाई गई नजरुल की जयंती, एकता और भाईचारे का दिया संदेश (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।