Rashtra Bharat Logo

बालीगंज में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशियों से ठगी के आरोप में चार गिरफ्तार

बालीगंज में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशियों से ठगी के आरोप में चार गिरफ्तार
Kolkata Ballygunge fake call centre bust foreign nationals fraud: बालीगंज में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशियों से ठगी के आरोप में चार गिरफ्तार (Photo: RB / Ekbal)

Kolkata Ballygunge fake call centre bust foreign nationals fraud: बालीगंज में फर्जी कॉल सेंटर चलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य आरोपी को तलतला से पकड़ा गया। आरोप है कि गिरोह दूरसंचार कंपनी का कर्मचारी बनकर विदेशी ग्राहकों से बैंक कार्ड, खाते और पासवर्ड की जानकारी हासिल करता था। पुलिस ने लैपटॉप, डेस्कटॉप और फोन जब्त कर जांच शुरू की है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

बालीगंज में फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस की छापेमारी

Kolkata Ballygunge fake call centre bust foreign nationals fraud: कोलकाता के बालीगंज इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर चलाए जाने की सूचना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तकनीकी और ग्राउंड इनपुट के आधार पर सूचना की पुष्टि करने के बाद दोपहर में छापेमारी की गई, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से लैपटॉप, डेस्कटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद तालतला इलाके से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह में विदेशी, खासकर ब्रिटेन के ग्राहकों से बातचीत करने में माहिर छोटी टीम शामिल थी। आरोपी खुद को टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधि बताकर वायरलेस डेटा, डिवाइस बदलने या कस्टमर केयर सेवा देने के बहाने वीओआईपी (VOIP) एप्लिकेशन के जरिए लैपटॉप-डेस्कटॉप से कॉल करते थे। इस दौरान वे पीड़ितों से कार्ड, अकाउंट डिटेल्स और पासवर्ड जैसी जानकारी हासिल कर पाउंड और डॉलर में बड़ी रकम की ठगी करते थे।

Kolkata Ballygunge fake call centre bust foreign nationals fraud: बालीगंज में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशियों से ठगी के आरोप में चार गिरफ्तार
Kolkata Ballygunge fake call centre bust foreign nationals fraud: बालीगंज में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशियों से ठगी के आरोप में चार गिरफ्तार (Photo: RB / Ekbal)

विदेशी ग्राहकों से ठगी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

जांच में सामने आया है कि गिरोह का मुख्य सरगना बिहार का रहने वाला है, जो डार्क वेब और अन्य स्रोतों से ग्राहकों का डेटा हासिल करता था।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. फिरदौस एकबाल (36), पुत्री- एकबाल हुसैन, थाना जोड़ासांको
  2. एसके सज्जाद (36), पुत्र- मो. शहजादा, थाना बेनियापुकुर
  3. रूपम टिमोथी बिस्वास (23), पुत्र- स्टैबक सुब्रा बिस्वास, थाना कस्बा
  4. शब्बीर आलम (47), 7 तालतला बाजार स्ट्रीट, चौथी मंजिल, कोलकाता-14, थाना तालतला

साइबर पीएस कोलकाता में केस नंबर 44/26 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को पुलिस हिरासत (पीसी) में लेकर उनके डिवाइस से डेटा निकाला जाएगा, ताकि अन्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पीड़ितों का पता लगाया जा सके। ठगी की रकम फ्रीज कराने के साथ ही आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय ईडी (ED) जैसी एजेंसियों को भी जरूरत पड़ने पर सूचित किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि यह जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।