Rashtra Bharat Logo

Kolkata Hotel Fire: सोते रहे लोग और जहरीले धुएं ने ले ली 9 जिंदगियां

Kolkata Hotel Fire: सोते रहे लोग और जहरीले धुएं ने ले ली 9 जिंदगियां
Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के न्यू मार्केट स्थित मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट के होटल में तड़के भीषण आग लगने से 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत। पढ़ें पूरी खबर।

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के न्यू मार्केट स्थित मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट के होटल में तड़के भीषण आग लगने से 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत। पढ़ें पूरी खबर।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट होटल में बड़ा हादसा

Kolkata Hotel Fire: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के व्यस्त न्यू मार्केट इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर स्थित होटल में बुधवार तड़के भीषण आग भड़क उठी। इस भीषण अग्निकांड में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। शुरुआती जाँच में यह बात सामने आई है कि जान गंवाने वाले सभी लोग पड़ोसी देश बांग्लादेश के नागरिक थे जो कोलकाता में अपने चिकित्सीय इलाज के सिलसिले में आए हुए थे।

तड़के 2 बजे गहरी नींद में थे लोग, अचानक उठा धुएं का गुबार

प्रत्यक्षदर्शियों और दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा बुधवार को लगभग सुबह 2:00 बजे के आसपास हुआ। जिस समय होटल में आग लगी। देश-विदेश और खासकर बांग्लादेश से आए तमाम मेहमान अपने कमरों में गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक उठी आग की लपटों और उसके बाद पूरे परिसर में फैले घने, जहरीले धुएं ने लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। रात के सन्नाटे में अचानक मची अफरा-तफरी के बीच लोगों की चीख-पुकार गूंज उठी।

दम घुटने से गई 9 बेकसूरों की जान

घटना की सूचना मिलते ही कोलकाता पुलिस आपदा प्रबंधन दल और दमकल की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुँच गईं। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए होटल के अंदर फंसे करीब 60 से 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों के मुताबिक आग की लपटें उतनी व्यापक नहीं थीं, लेकिन शॉर्ट सर्किट के बाद उत्पन्न हुआ जहरीला धुआँ वेंटिलेशन न होने के कारण कमरों और सीढ़ियों पर फैल गया। इसी धुएं की चपेट में आकर कई लोग बेहोश हो गए।

फायर सेफ्टी और प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद एक बार फिर राज्य में होटलों की सुरक्षा व्यवस्था और फायर नॉर्म्स  की पोल खुल गई है। खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल का दमकल मुख्यालय इस घटनास्थल से बेहद नजदीक है इसके बावजूद इतनी बड़ी त्रासदी का होना व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया है और होटल के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या एसी में खराबी की वजह से लगी थी, हालांकि फॉरेंसिक जाँच के बाद ही असल वजह सामने आ सकेगी। राज्य के मंत्रियों और स्थानीय प्रशासन ने घटना पर गहरा दुःख जताया है और मामले की सख्त जाँच के आदेश दिए हैं।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।