कोलकाता पुलिस ने लालबाजार में मनाया राखी बंधन उत्सव, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

Kolkata Police Raksha Bandhan Lalbazar: कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को लालबाजार स्थित मुख्यालय में राखी बंधन उत्सव का आयोजन किया। सुबह 9 बजे शुरू हुए कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर के सभी वर्गों के नागरिकों के साथ प्रेम, भाईचारे और आपसी मेल के रिश्ते को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और नागरिकों को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
विषयसूची
लालबाजार में राखी बंधन उत्सव का आयोजन
Kolkata Police Raksha Bandhan Lalbazar: कोलकाता: सद्भाव, सौहार्द और प्रेम का संदेश फैलाने के लिए कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया। यह विशेष कार्यक्रम कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लालबाजार में सुबह 9 बजे से आयोजित हुआ।
कोलकाता पुलिस की ओर से बताया गया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहर के सभी वर्गों के नागरिकों के साथ सद्भाव और प्रेम का बंधन और मजबूत करना है। हर वर्ष की तरह इस बार भी रक्षाबंधन उत्सव पूरे सम्मान और उल्लास के साथ मनाया गया।





प्रेम और भाईचारे का संदेश देने के लिए नागरिकों को भी न्योता
कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति कोलकाता पुलिस के पुलिस आयुक्त अजय नंदा ने दी। इसके अलावा कोलकाता पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे। लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय में इस अवसर पर पुलिस आयुक्त अजय नंदा का बाइट भी लिया गया।
इस मौके पर कोलकाता पुलिस ने शहरवासियों को भी कार्यक्रम में शामिल होने का हार्दिक निमंत्रण दिया।
लालबाजार पुलिस मुख्यालय में हर साल आयोजित होने वाला यह उत्सव आने वाले दिनों में भी शहर की सुरक्षा एजेंसियों और आम नागरिकों के बीच आपसी विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।




रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

