Rashtra Bharat Logo

Kolkata Weather Update: कोलकाता में छाए बादल , बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Kolkata Weather Update: कोलकाता में छाए बादल , बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Kolkata Weather Update: बंगाल में चक्रवात और निम्न दबाव के चलते भारी बारिश का अलर्ट जारी। कोलकाता में छाए बादल। दक्षिण बंगाल के तटीय जिलों में रेड अलर्ट। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।(Image Source : AI)

Kolkata Weather Update: बंगाल में चक्रवात और निम्न दबाव के चलते भारी बारिश का अलर्ट जारी। कोलकाता में छाए बादल। दक्षिण बंगाल के तटीय जिलों में रेड अलर्ट। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

समुद्र में जाने पर पाबंदी, अलर्ट मोड पर प्रशासन

Kolkata Weather Update: बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के आसपास बने चक्रवात (Cyclonic Circulation) और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूरे राज्य में मौसम बदल गया है। शनिवार को कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दोहरे सिस्टम की वजह से आने वाले दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

कोलकाता में दिनभर होगी बारिश

कोलकाता में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि कम दबाव का असर सीधे कोलकाता पर नहीं पड़ेगा, इसलिए शहर में किसी बड़े खतरे की बात नहीं है। हालांकि दिनभर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। बारिश के कारण शहर का तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री तक नीचे चला गया है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

तटीय जिलों में ‘रेड अलर्ट’

दक्षिण बंगाल के तटीय इलाकों में स्थिति थोड़ी चिंताजनक है। मौसम विभाग ने दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर और पश्चिमी मिदनापुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसके अलावा हावड़ा, हुगली, बांकुरा, उत्तर 24 परगना और झाड़ग्राम में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मछुआरों को चेतावनी और उत्तर बंगाल का हाल

समुद्र में उठती ऊंची लहरों और अशांत माहौल को देखते हुए मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। दूसरी तरफ उत्तर बंगाल के जिलों जैसे जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग, कालीम्पोंग और कूच बिहार में भी अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।