Rashtra Bharat Logo

Madan Mitra ED Inquiry: पत्नी और बेटों से पूछताछ के बाद ईडी के शिकंजे में मदन मित्रा

Madan Mitra ED Inquiry: पत्नी और बेटों से पूछताछ के बाद ईडी के शिकंजे में मदन मित्रा
Madan Mitra ED Inquiry : नगरपालिका भर्ती घोटाले की जाँच में ईडी की टीम मित्रा परिवार के वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही है। मदन मित्रा से पहले उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भी लंबी पूछताछ की जा चुकी है। (Image Source-AI)

Madan Mitra ED Inquiry : नगरपालिका भर्ती घोटाले की जाँच में ईडी की टीम मित्रा परिवार के वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही है। मदन मित्रा से पहले उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भी लंबी पूछताछ की जा चुकी है।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

मदन मित्रा पहुंचे ईडी दफ्तर, बोले जांच में करूंगा पूरा सहयोग

Madan Mitra ED Inquiry: पश्चिम बंगाल के नगर निगम भर्ती भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पूरे मित्रा परिवार पर जांच की आँच पहुँचने के बाद बुधवार को कमरहटी से तृणमूल कांग्रेस  विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा पूछताछ के लिए साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचे। मदन मित्रा ने कहा मैं जाँच में पूरा सहयोग करूँगा। मुझसे जो दस्तावेज लाने के लिए कहा गया था मैं वे सभी दस्तावेज साथ लेकर आया हूँ।

पूरा मित्रा परिवार ईडी की जांच के दायरे में

नगरपालिका भर्ती घोटाले की जाँच में ईडी की टीम मित्रा परिवार के वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही है। मदन मित्रा (Madan Mitra) से पहले उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भी लंबी पूछताछ की जा चुकी है।

  • छोटे बेटे शुभरूप मित्रा- पिछले सप्ताह बुधवार को सीजीओ परिसर में पेश हुए जहाँ उनसे अधिकारियों ने करीब 9 घंटे तक पूछताछ की।

  • बड़े बेटे स्वरूप मित्रा- गुरुवार को ईडी दफ़्तर में पेश हुए और अधिकारियों के सवालों के जवाब दिए।

  • पत्नी अर्चना मित्रा- बीते शुक्रवार को ईडी के समन पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुँचीं। जहाँ जाँचकर्ताओं ने उनसे भर्ती प्रक्रिया और बैंक खातों से जुड़े सवाल पूछे।

क्या है नगर निगम भर्ती घोटाला

ईडी और सीबीआई की जाँच में सामने आया है कि पश्चिम बंगाल की विभिन्न नगरपालिकाओं जैसे कमरहाटी, टीटागढ़ में सफाई कर्मचारी, ड्राइवर, क्लर्क और ग्रुप-डी के पदों पर नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर धांधली हुई थी। आरोप है कि ओएमआर  शीट में फेरबदल करके अयोग्य उम्मीदवारों से नकद और सोने के रूप में रिश्वत लेकर अवैध नौकरियाँ दी गईं। वित्तीय लेन-देन की जाँच के दौरान मित्रा परिवार का नाम सामने आने पर ईडी ने परिवार के सदस्यों को समन जारी कर दस्तावेज के साथ पूछताछ के लिए बुलाया था।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।