Sawan Special Mehndi Design: सावन में लगाएं ये ट्रेंडी और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

Sawan Special Mehndi Design: सावन के पावन महीने में लगाएं सबसे आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स। देखें ट्रेंडी शिव-पार्वती और अरेबिक मेहंदी पैटर्न्स।
विषयसूची
फ्रंट और बैक हैंड के लिए सिंपल सावन मेहंदी डिजाइन
Sawan Special Mehndi Design: सावन की पहली बारिश के साथ ही हर तरफ एक अलग ही उत्साह छा जाती है। हरी-भरी चूड़ियां और हाथों में रचती मेहंदी इन सबके बिना सावन का श्रृंगार अधूरा सा लगता है। खासतौर पर सोमवार और तीज-त्योहारों पर जब सुहागिनें और लड़कियां हाथों पर मेहंदी रचती है तो सावन की और भी खूबसूरती बढ़ जाती है। अगर आप भी इस सावन अपने हाथों पर कुछ नया ट्रेंडी और देखने वालों को भा जाने वाला डिजाइन तलाश रही हैं तो हम आपके लिए लाये है खास मेहंदी डिजाइन।

शिव भक्ति थीम (Devotional Shiv Motifs)
सावन महादेव का महीना है इसलिए इस दौरान भक्ति से जुड़े पैटर्न्स सबसे ज़्यादा पसंद किए जा रहे हैं। हथेली के बीच में बेहद नक्काशीदार त्रिशूल, डमरू ओम या फिर शिवलिंग की हल्की सी आकृति बनाई जाती है। इस मुख्य डिजाइन के चारों तरफ बारीक पत्तियों और जाली का बॉर्डर दिया जाता है। यह डिजाइन सावन सोमवार के व्रत के लिए आकर्षक लुक देता है।

सावन का झूला और मोर बारीक बेल (Sawan Swings & Peacock Motif)
सावन और झूलों का पुराना नाता है। कलाई या हथेली पर पेड़ की डाल से झूलती हुई एक आकृति और आसपास नाचते हुए मोर का स्केच इस वक्त का सबसे बड़ा ट्रेंड है। यह डिजाइन आपकी हथेली पर पूरी सावन की कहानी बयां करता है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो मेहंदी में थोड़ी सी क्रिएटिविटी और स्टोरीटेलिंग पसंद करते हैं।

रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

