कोलकाता के नेताजी मेट्रो स्टेशन पर महिला यात्री और आरपीएफ कर्मी में मारपीट, वीडियो वायरल

कोलकाता नेताजी मेट्रो स्टेशन महिला यात्री आरपीएफ विवाद: कोलकाता के नेताजी मेट्रो स्टेशन पर बुधवार रात महिला यात्री और महिला आरपीएफ कर्मी के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद टिकट या सुरक्षा जांच से शुरू हुआ था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। घटना का वीडियो वायरल है। मेट्रो प्रशासन सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहा है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विषयसूची
घटना की जांच में जुटा मेट्रो प्रशासन
कोलकाता नेताजी मेट्रो स्टेशन महिला यात्री आरपीएफ विवाद: कोलकाता मेट्रो एक बार फिर विवादों में है। नेताजी मेट्रो स्टेशन पर एक महिला यात्री और महिला आरपीएफ (RPF) कर्मी के बीच हाथापाई और झड़प की घटना ने बुधवार रात हड़कंप मचा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टिकट या सुरक्षा जांच को लेकर दोनों के बीच पहले बहस शुरू हुई। देखते ही देखते यह बहस हाथापाई और झड़प में बदल गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य यात्री शुरू में हैरान रह गए, बाद में वे ही आगे आए और दोनों को अलग किया। सूचना मिलते ही मेट्रो पुलिस के अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे।

सीसीटीवी फुटेज से सामने आएगी सच्चाई
इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। महिला यात्री का आरोप है कि आरपीएफ (RPF) कर्मी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं RPF का दावा है कि महिला यात्री ने ड्यूटी पर तैनात कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया और सरकारी काम में बाधा डाली।
मेट्रो प्रशासन सूत्रों के अनुसार, पूरी घटना की सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा और आरपीएफ (RPF) कर्मियों के व्यवहार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेट्रो प्रशासन की जांच रिपोर्ट का इंतजार बना हुआ है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

