पश्चिम बंगाल विधानसभा में ‘एक राज्य एक शिक्षाव्यवस्था नीति’ विधेयक पेश करेगी सरकार

एक राज्य एक शिक्षाव्यवस्था नीति विधेयक: पश्चिम बंगाल विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र में ‘एक राज्य एक शिक्षाव्यवस्था नीति’ विधेयक पेश किया जाएगा। विधेयक के तहत अलीया विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा विभाग के अधीन लाने की तैयारी है। इसमें राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक और शिक्षाकर्मियों के तबादले से जुड़े दिशानिर्देश भी शामिल होंगे। मंत्रिमंडल से मंजूरी के बाद विधेयक राज्यपाल के पास भेजा गया है।
विषयसूची
विधानसभा में नया शिक्षा विधेयक
एक राज्य एक शिक्षाव्यवस्था नीति विधेयक: कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में आज राज्य सरकार ‘एक राज्य एक शिक्षा व्यवस्था नीति’ विधेयक लाने जा रही है। इस विधेयक का नाम है “द वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटीज एंड कॉलेजेस एडमिनिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल 2026″।
यह विधेयक पास होने पर अलिया विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा विभाग के दायरे में लाया जाएगा। यह फैसला मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पहले की गई घोषणा के अनुरूप है।
इसी सप्ताह की शुरुआत में कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने इस विधेयक की जानकारी दी थी। इसके बाद बुधवार को गेरुआ सम्मान यात्रा के समापन पर मंच से भी उन्होंने विशेष सत्र का जिक्र किया।
अलीया विश्वविद्यालय और तबादले के नियम होंगे अहम
मुख्यमंत्री के अनुसार, नया विधेयक कैबिनेट से पास होकर राज्यपाल के पास भेजा जा चुका है। अब केवल विधानसभा में इसे पेश किए जाने का इंतजार है।
गुरुवार को राज्य सरकार यह विधेयक विधानसभा में लाएगी। जानकारी के अनुसार, राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों के तबादले से जुड़े सभी दिशा-निर्देश भी इसी विधेयक में शामिल होंगे।
अब सबकी नजर इस पर है कि विधानसभा में विधेयक कब और किस रूप में पेश किया जाता है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

