Rashtra Bharat Logo

Kolkata News: सायनी घोष के सांसद कार्यालय पर लगा ताला, तृणमूल कार्यालय में जनसंपर्क को लेकर विरोध

Kolkata News: सायनी घोष के सांसद कार्यालय पर लगा ताला, तृणमूल कार्यालय में जनसंपर्क को लेकर विरोध
Saayoni Ghosh Jadavpur MP office locked Kolkata protest: सायनी घोष के सांसद कार्यालय पर लगा ताला, तृणमूल कार्यालय में जनसंपर्क को लेकर विरोध (Photo: RB / Ekbal)

Saayoni Ghosh Jadavpur MP office locked Kolkata protest: कोलकाता के प्रिंस अनवर शाह रोड स्थित दुलाल दास ठाकुर भवन में जादवपुर की सांसद सायनी घोष के कार्यालय पर ताला लगा दिया गया। यहां वह हर सोमवार जनसंपर्क करती थीं। उनके एनसीपीआई में शामिल होने के बाद तृणमूल कार्यालय में जनसंपर्क करने पर ममता समर्थक तृणमूल के एक वर्ग ने सवाल उठाया और सायनी विरोधी नारे लगाए।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

तृणमूल कार्यालय में सायनी घोष के जनसंपर्क को लेकर विरोध

Saayoni Ghosh Jadavpur MP office locked Kolkata protest: कोलकाता के प्रिंस आनवर शाह रोड स्थित दुलाल दास ठाकुर भवन में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में सोमवार को विवाद खड़ा हो गया। यहां हर सोमवार जादवपुर की सांसद सायनी घोष जनसंपर्क कार्यक्रम करती हैं।

पार्टी में हुए हालिया घटनाक्रम के बाद सायनी घोष एनसीपीआई में शामिल हो गई हैं। इसके बावजूद वे तृणमूल के कार्यालय में बैठकर जनसंपर्क कार्यक्रम कर रही थीं, जिसे लेकर ममता समर्थक तृणमूल कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई।

कार्यकर्ताओं का सवाल था कि जब सायनी घोष अब तृणमूल में नहीं हैं, तो वे पार्टी कार्यालय का इस्तेमाल क्यों कर रही हैं। इसी मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और सायनी घोष के सांसद कार्यालय पर ताला लगा दिया।

Saayoni Ghosh Jadavpur MP office locked Kolkata protest: सायनी घोष के सांसद कार्यालय पर लगा ताला, तृणमूल कार्यालय में जनसंपर्क को लेकर विरोध
Saayoni Ghosh Jadavpur MP office locked Kolkata protest: सायनी घोष के सांसद कार्यालय पर लगा ताला, तृणमूल कार्यालय में जनसंपर्क को लेकर विरोध (Photo: RB / Ekbal)

सांसद कार्यालय पर ताला लगाकर जताई नाराजगी

घटनास्थल पर मौजूद संवाददाता एकबाल के अनुसार, कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में ममता समर्थक कार्यकर्ता एकत्र हुए और सायनी घोष के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

इस पूरे घटनाक्रम से इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। आगे यह देखना होगा कि इस विवाद पर तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक रुख क्या रहता है और सायनी घोष की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।

Saayoni Ghosh Jadavpur MP office locked Kolkata protest: सायनी घोष के सांसद कार्यालय पर लगा ताला, तृणमूल कार्यालय में जनसंपर्क को लेकर विरोध
Saayoni Ghosh Jadavpur MP office locked Kolkata protest: सायनी घोष के सांसद कार्यालय पर लगा ताला, तृणमूल कार्यालय में जनसंपर्क को लेकर विरोध (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।