West Bengal Yatri Sathi Shuttle Service: कोलकाता में शुरू हुई किफायती एसी शटल बस सेवा, जानें रूट्स और बुकिंग का तरीका

West Bengal Yatri Sathi Shuttle Service: कोलकाता में कैब का झंझट खत्म। पश्चिम बंगाल सरकार के 'यात्री साथी' ऐप पर शुरू हुई एसी शटल सेवा। बेहद कम खर्च में पाएं आरामदायक और सुरक्षित सफर का आनंद।
विषयसूची
ऑफिस और एयरपोर्ट जाने वालों की बल्ले-बल्ले
West Bengal Yatri Sathi Shuttle Service: दफ़्तर की भागदौड़ में ट्रैफिक से जूझते कोलकातावासियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। पश्चिम बंगाल सरकार के ‘यात्री साथी’ (Yatri Sathi) ने कैब और बाइक टैक्सी के बाद अब एसी शटल बस सेवा की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। इस कदम का सीधा मकसद यात्रियों को जेब पर बिना बोझ डाले प्राइवेट कैब जैसा आरामदायक और वातानुकूलित सफर मुहैया कराना है। अब तक ‘यात्री साथी’ ऐप का इस्तेमाल केवल पीली टैक्सी, कैब और ऑटो-बाइक बुकिंग के लिए हो रहा था। लेकिन ऐप में जोड़े गए इस नए शटल फीचर के ज़रिए यात्री अब एयरपोर्ट, न्यू टाउन, सॉल्ट लेक (सेक्टर 5) और हावड़ा जैसे व्यस्ततम रूटों पर पहले से अपनी सीट आरक्षित कर सकेंगे।
क्या है शटल सेवा की खासियत
-
किफायती और फिक्स्ड किराया: ऐप आधारित निजी कैब के भारी ‘सर्ज प्राइसिंग’ से यात्रियों को पूरी तरह मुक्ति मिलेगी।
-
डिजिटल बुकिंग व लाइव ट्रैकिंग: बस स्टॉप पर लंबे इंतजार के बजाय यात्री ऐप से ही अपनी शटल का समय देखकर सीट बुक कर सकते हैं और बस की लाइव लोकेशन भी ट्रैक कर सकते हैं।
-
सुरक्षित और आरामदायक सफ़र: सभी शटल बसें पूरी तरह एयर-कंडीशंड होंगी जिनमें पैनिक बटन, ट्रिप शेयरिंग और जीपीएस सुरक्षा ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
क्या कहना है परिवहन विभाग के अधिकारी का
परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, हमारा उद्देश्य शहर के सार्वजनिक परिवहन को डिजिटल और स्मार्ट बनाना है। ‘यात्री साथी’ शटल सेवा न सिर्फ सड़कों पर निजी गाड़ियों का दबाव कम करेगी बल्कि आम आदमी को बेहद कम खर्च में लग्जरी यात्रा का अनुभव भी देगी।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

