Malda News: गाजोल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते लोरी में लगी भीषण आग, डेढ़ घंटे बाद पहुंची दमकल

Gazole National Highway Lorry Fire: मालदा जिले के गाजोल के आहोड़ा में 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त डंपर ले जा रही लोरी में भोर के समय अचानक आग लग गई। तेल के कारण आग तेजी से फैल गई और आगे का पहिया जल गया। पुलिस मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल पहुंची और लंबे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
विषयसूची
चलते लोरी में अचानक लगी भीषण आग
Gazole National Highway Lorry Fire: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गाजोल थाना क्षेत्र स्थित आहोड़ा में 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती लॉरी में भीषण आग लग गई। घटना भोर के समय की है, जब लॉरी एक दुर्घटनाग्रस्त डंपर को खींचकर ले जा रही थी। इसी दौरान अचानक लॉरी में आग लग गई और देखते ही देखते वह दाऊ-दाऊ कर जलने लगी।
आग की चपेट में आकर लॉरी का अगला टायर जल गया। लॉरी में मौजूद तेल के कारण आग ने और भी भीषण रूप ले लिया।


डेढ़ घंटे बाद पहुंची दमकल, आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही गाजोल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि दमकल विभाग को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। दमकलकर्मियों ने लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस अग्निकांड के चलते 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन कुछ समय के लिए बंद करनी पड़ी, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

